{"_id":"5906d91d4f1c1b8a4a8b45ab","slug":"panelty-on-spreading-garbage-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़वासियों के लिए कड़ा सरकारी फरमान, अब गंदगी फैलाई तो खैर नही होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़वासियों के लिए कड़ा सरकारी फरमान, अब गंदगी फैलाई तो खैर नही होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 01 May 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
Garbage
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों को अब गंदगी फैलाना काफी महंगा पड़ेगा। प्रशासन की ओर से एक कड़ा फरमान जारी किया गया है। खुले में कचरा फेंकने वाले से 500 रुपये जुर्माने के साथ ही 5 हजार रुपये रिकवरी चार्ज भी लगाया जाएगा।
नगर निगम सदन की 28 अप्रैल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कामर्शियल एरिया में अगर कोई दुकानदार गंदगी फैलता है तो 10 हजार रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लिया जाएगा। नगर निगम इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रशासन के पास भेजेगा।
प्रशासन के स्थानीय निकाय सचिव की मंजूरी मिलने के बाद जुर्माने के नए रेट शहर में लागू कर दिए जाएंगे। जुर्माने की यह राशि पानी के बिल में जोड़कर भेजे जाते हैं। अभी पिछले दिनों नगर निगम ने उन ट्रक वालों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया है जो कि मलबा शहर में गिराकर चलते हैं। उनका भी जुर्माने का रेट भी बढ़ाया गया है।