{"_id":"5884fbb44f1c1b632af00e87","slug":"panchkula-rape-after-five-days-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 दिन में आरोपी का स्केच तक तैयार नहीं कर पाई पंचकूला पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 दिन में आरोपी का स्केच तक तैयार नहीं कर पाई पंचकूला पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा को गन प्वाइंट पर किडनैप कर रेप करने के मामले को 5 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अब तक पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत नहीं लगा है।
क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) के अधिकारियों की मानें तो यदि शीघ्र ही आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगता तो यह केस पूरी तरह ब्लाइंड हो सकता है। 5 दिन बीतनेे के बाद भी पंचकूला पुलिस आरोपी का स्केच तक तैयार नहीं कर पाई है। पुलिस के उच्च अधिकारियों की मानें तो अब सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस के स्केच एक्सपट्र्स द्वारा युवती की निशानदेही पर स्केच तैयार करने की कोशिश की जाएगी।
पुलिस की सभी इन्वेस्टिगेशन टीम रविवार को भी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालती रहीं। वहीं, मामले की जांच को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों के पास अब कुछ भी बोलने को नहीं बचा। क्योंकि अब तक पुलिस आरोपी का हुलिया तक तैयार नहीं कर पाई है।