{"_id":"58d2bf664f1c1b425c1a39cf","slug":"panchkula-police-fail-informers-will-get-one-lakh-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश को पकड़ने में पंचकूला पुलिस फेल, सूचना देने वाले को मिलेंगे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश को पकड़ने में पंचकूला पुलिस फेल, सूचना देने वाले को मिलेंगे एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 23 Mar 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-20 से इंजीनियरिंग की छात्रा को गन प्वाइंट पर गाड़ी सहित किडनैप कर रेप करने के मामले को दो माह से अधिक हो गए हैं। पंचकूला मामले में बदमाश को पकड़ने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। पुलिस ने बुधवार को बदमाश को पकड़ने में मदद करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले का नाम कभी उजागर नहीं किया जाएगा।
बता दें कि पुलिस ने आरोपी का जो स्केच तैयार किया था। उसके आधार पर 20 से अधिक आरोपियों की शिनाख्त करवाकर पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बता दें कि 17 जनवरी को रात 8:30 बजे एक इंजीनियरिंग की छात्रा को बदमाश उसकी ही गाड़ी में गन प्वाइंट पर किडनैप कर सेक्टर-20 से ले गया। आरोपी ने छात्रा को जबरन शराब पिलाई और खुद शराब पीकर सेक्टर-21 में एक सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया था।
इस शर्मनाक वारदात के बाद पंचकूला पुलिस के खिलाफ काफी प्रदर्शन हुआ। इतना ही नहीं पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी करने में ही कई दिन लगा दिए थे। अब गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए इनाम का सहारा ले रही है।