{"_id":"5862c2604f1c1bec14eecfec","slug":"panchkula-news-car-triple-save-ride-round-fired-into-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइड को बचाने के चक्कर में कार पलटी, बाल-बाल बची जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइड को बचाने के चक्कर में कार पलटी, बाल-बाल बची जान
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 28 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल राइड को बचाने के चक्कर में कार पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला सेक्टर-7 व 8 की डिवाइडिंग पर करीब 1 बजे एक ऑल्टो कार मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को बचाने के चक्कर में पलट गई। जानकारी के अनुसार कार अपनी सामान्य रफ्तार में आ रही थी, लेकिन इसी बीच अचानक एक तेज रफ्तार बाइक रेड लाइट को पार कर आगे निकली। इस पर तीन युवक सवार थे, जिन्हें बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को सीधा किया।
उपायुक्त के निर्देश हवा में, नहीं लगी रोड लाइट
कस्बा बरवाला में बाईपास से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-73 की सड़क पर बनाए गए डिवाइडरों पर ट्रैफिक लाइट्स न होने से हादसों को न्यौता मिल रहा है। कस्बावासी वकील सिंह व राजपाल बरवाला, राजू व विनोद टाबर, प्रवीण बरवाला आदि ने बताया कि बरवाला बाईपास पर संबंधित विभाग की ओर से जो डिवाइडर बनाए गए हैं वो दोनों सिरों से टूटे पड़े हैं। उन डिवाइडरों पर न तो कोई साइन बोर्ड और न ही कोई ट्रैफिक लाइट है।
इस समस्या के चलते रात के अंधेरे व धुंध में आमने-सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी में वाहन चालकों को बाईपास पर बने ये डिवाइडर नजर नहीं आ रहे। इस कारण वाहन चालक इन डिवाइडरों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जबकि पिछले दिनों पंचकूला जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने विभाग के अधिकारियों को डिवाइडरों व अन्य जगहों पर धुंध आदि से बचाव के लिए साइन बोर्ड, लाइट्स व डिवाइडरों को सही करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद भी उनके आदेशों की पालना नहीं की जा रही और विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहन चालक भुगतने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जबकि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन रात भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती हैै, लेकिन सही डिवाइडर व ट्रैफिक लाइट्स न होने के चलते यहां पर कई वाहन चालक अपनी जान भी गंवा चुके है।