फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula murder, deepak murder, 4 accused arrest

दीपक मर्डर केस में पुलिस ने तोड़ी चुप्पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 10 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
panchkula murder, deepak murder, 4 accused arrest
PKL Murder
बद्दी निवासी दीपक मर्डर केस में सोमवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. आरसी मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या से जुड़े चारों मुख्य आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को देर रात पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और एसएचओ ललित कुमार के नेतृत्व में बनाई गई स्पेशल टीम ने ट्रैप लगाकर दबोचा। मिश्रा ने बताया कि हत्या का एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्तारी से दूर है। जल्दी ही पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अनिल कुमार धवन ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों की पहचान मनीमाजरा के रहने वाले राजन सिंह उर्फ मनी (21), निशांत शर्मा उर्फ नलुआ (22), मोहम्मद इजहार (28) और मोहम्मद अजमल (21) के रूप में हुई है। धवन ने बताया कि न्यू ईयर के दिन जश्न के दौरान पहले दीपक और मोहम्मद इजहार के बीच कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन


इस पर दीपक ने इजहार पर हाथ उठा दिया। होटल में मौजूद बाउंसरों ने उन्हें अलग कर माहौल को शांत कराया। लेकिन पार्टी खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी को लेकर पार्किंग में खूब झड़प हुई। इस पर मोहम्मद इजहार ने चाकू निकाल कर दीपक के पेट और पीठ पर हमला बोल दिया। जैैसे ही दीपक के साथी अरशद मोहम्मद ने शोर मचाया। इजहार ने उस पर भी हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि अरशद मोहम्मद बच गया। लेकिन दीपक को जवान गवांनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की रात, ये हुआ था

panchkula murder, deepak murder, 4 accused arrest
Murder - फोटो : Demo Pic
पांचवां आरोपी गिरफ्त से बाहर
अनिल कुमार धवन ने बताया कि हत्या का पांचवां आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिस की तफ्तीश जारी है। पांचवें आरोपी की पहचान चन्नू के रूप में हुई। जल्दी ही पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।

वारदात की रात, ये हुआ था
पुलिस कमिश्नर डा. आरसी मिश्रा ने वारदात वाली रात का जिक्र करते कहा कि न्यू ईयर की  रात दीपक और उसके दोस्त और चारों आरोपी पार्टी में डांस फ्लोर पर नाच रहे थे। इतने में गलती से नाचते समय एक दूसरे के हाथ लगने के कारण बात कहासुनी तक जा पहुंची। दीपक और मोहम्मद इजहार के बीच हुई कहासुनी ने झड़प का रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान मोहम्मद इजहार ने गाली गलौज की तो इस पर दीपक ने इजहार के मुंह पर हाथ से हमला कर दिया।

इसके बाद किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया गया। लेकिन विवाद इतना बढ़ चुका था कि पार्टी खत्म होते ही होटल द कोव के पीछे बनी पार्किंग में दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। इसमें मोहम्मद इजहार और उसके साथियों ने मिलकर दीपक  पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरशद मोहम्मद इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उस रात अस्पताल में दाखिल कराया गया।

7 दिन के पुलिस रिमांड पर चारों
सेक्टर-5 थाना एसएचओ ललित कुमार ने बताया कि सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने सभी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पांचवें की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed