फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula little champ cricket tournament organised by amarujala foundation

लिटिल चैंप टूर्नामेंट: गुरुकुल और सीएलडीएवी सेमीफाइनल में, 22 को मुकाबला

Thu, 20 Oct 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 20 Oct 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Panchkula little champ cricket tournament organised by amarujala foundation
अमर उजाला लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
द गुरुकुल स्कूल सेक्टर-20 पंचकूला, चमन लाल डीएवी सेक्टर-11 पंचकूला, डीपीएस स्कूल सेक्टर-40 चंडीगढ़ और सेंट सोल्जर्स स्कूल सेक्टर-16 पंचकूला की टीमों ने अमर उजाला लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-12 के सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला और शिव शक्ति ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में बुधवार को इन टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को शिकस्त देकर अंतिम चार में स्थान बनाया। इस टूर्नामेंट के मुकाबले हंसराज पब्लिक स्कूल और चमनलाल डीएवी स्कूल में आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच के विजेताओं को रिंकू ज्वैलर्स सेक्टर-9 के मालिक हरीश भोला ने चांदी के सिक्के प्रदान किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच द गुरुकुल सेक्टर-20 पंचकूला और सॉपिंस स्कूल पंचकूला के बीच खेला गया। सॉपिंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में सात विकेट खोकर 77 रन बन्राए। वहीं द गुरुकुल स्कूल की टीम ने यह लक्ष्य सिर्फ 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसमें रोहित ने 50 रन (नाबाद) बनाए। इस मैच में अरव ने आठ रन देकर तीन विकेट हासिल किए। मैच में अरव और रोहित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का दूसरा मैच डीपीएस सेक्टर-40 चंडीगढ़ और स्काई वर्ल्ड पंचकूला के बीच खेला गया। डीपीएस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 183 रन बनाए। स्काई वर्ल्ड स्कूल पंचकूला की पूरी टीम सिर्फ 35 रन पर ही आउट हो गई। डीपीएस स्कूल के आदित्य ने एक रन देकर छह विकेट झटके। आदित्य को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

पंचकूला में 22 अक्तूबर को होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले

Panchkula little champ cricket tournament organised by amarujala foundation
अमर उजाला लिटिल चैंप क्रिकेट टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
वहीं तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच चमनलाल डीएवी पंचकूला और ब्लू बर्ड स्कूल पंचकूला में हुआ। चमनलाल डीएवी स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू बर्ड स्कूल की टीम 19.3 ओवर में 48 रन बनाकर आल आउट हो गई।

इस मैच में सीएलडीएवी के युवराज ने 48 गेंदों पर 89 रन बनाए और तीन विकेट झटके। युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला सेंट सोल्जर्स स्कूल पंचकूला और बैप्टिस्ट स्कूल चंडीगढ़ के बीच खेला गया। सेंट सोल्जर्स स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में एक विकेट खोकर 167 रन बनाए। बैप्टिस्ट स्कूल चंडीगढ़ की टीम 72 रन के योग पर आल आउट हो गई। इस मैच में सेेंट सोल्जर्स स्कूल के रुद्र सेठी ने चार विकेट लिए और 72 रन भी बनाए। रुद्र सेठी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

सेमीफाइनल लाइनअप
सेमीफाइनल के मुकाबलों में पहला मैच द गुरुकुल स्कूल सेक्टर-20 पंचकूला बनाम चमन लाल डीएवी सेक्टर-11 पंचकूला और दूसरा मैच डीपीएस स्कूल सेक्टर-40 चंडीगढ़ बनाम सेंट सोल्जर्स स्कूल सेक्टर-16 पंचकूला होगा। ये मुकाबले सेंट सोल्जर्स स्कूल सेक्टर-16 पंचकूला में 22 अक्तूबर को खेले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed