{"_id":"58a0adf64f1c1b1235d84570","slug":"panchkula-crime-woman-fell-on-the-bonnet-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टक्कर से बोनट पर गिरी महिला, 20 मीटर दूर ले जाकर चढ़ाई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर से बोनट पर गिरी महिला, 20 मीटर दूर ले जाकर चढ़ाई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुराम चौक पर रविवार दोपहर एक कार ने महिला को पहले टक्कर मारी, टक्कर से उछलकर महिला बोनट पर गिर और 20 मीटर की दूरी पर उस पर कार चढ़ाकर फरार हो गया। इस हादसे में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रविवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 निवासी सोना देवी (35) परशुराम चौक से इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक अपने घर की ओर जा रही थी। महिला जैसे ही परशुराम चौक पर पहुंची तो एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला के सिर, पांव और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल हालत में पीड़िता ने बताया कि जब कार ने उसे टक्कर मारी तो वह गाड़ी के बोनट पर जा गिरी। आरोपी कार चालक करीब 20 मीटर तक ले गया और इसके बाद उसका एक पैर गाड़ी के टायर के नीचे आ गया। घटना में महिला का पांव पूरी तरह टूट गया। महिला की रीढ़ की हड्डी में भी चोट है। आरोपी कार चालक महिला को घायल हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। राह जा रहे ढकोली के एक शख्स ने महिला को सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।