{"_id":"570d1d2b4f1c1ba2054a6ac2","slug":"panchkula-ambala-power-uhbvn-subsidized-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएचबीवीएन की पंचकूला-अंबाला में रियायती उजाला योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएचबीवीएन की पंचकूला-अंबाला में रियायती उजाला योजना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
एलईडी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के अंबाला और पंचकूला जिलों में रियायती उजाला योजना का शुभारंभ बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजन गुप्ता की ओर से पंचकूला स्थित शक्ति भवन में एलईडी बल्बों के रियायती दरों पर वितरण के साथ किया गया।
उन्होंने उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए एलईडी बल्बों की ऊर्जा दक्षता और बिजली बचत के विषय में जानकारी भी दी। इस अवसर पर बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक नितिन यादव, एमके रामाराव, अरुण वर्मा और अन्य निदेशक व अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
राजन गुप्ता ने बताया कि 18 अप्रैल से करनाल जिले में, 27 अप्रैल से यमुनानगर जिले में, 2 मई से कुरुक्षेत्र जिले में, 9 मई से कैथल जिले में, 23 मई से पानीपत जिले में, 2 जून से सोनीपत जिले में, 10 जून से रोहतक जिले में व 18 जून से झज्जर जिले में एलईडी बल्बों का वितरण ईईएसएल के माध्यम से उपमंडल स्तर के कार्यालयों में प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा में उजाला योजना के तहत प्रत्येक उपभोक्ता को 75 रुपये के मूल्य पर 9 वॉट के 10 एलईडी बल्ब घरेलू उपयोग के लिए मिलेंगे, जिनका बाजार मूल्य लगभग 350 रुपये है।