{"_id":"eb7659238995b7152a1b0ec577b8bffe","slug":"panchayat-union-stike-chandigarh-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत यूनियन 21 से भूख हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत यूनियन 21 से भूख हड़ताल पर
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 19 Dec 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी बीडीपीओ ब्लॉक में मीटिंग कर रहे पंचों और सरपंचों को बाहर निकालने का मामला तूल पकड़ गया है। पंचायत यूनियन ने इसके खिलाफ भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला लिया है।
पंचायत यूनियन पंजाब की मीटिंग बुधवार को हुई। इसमें 21 दिसंबर से विकास भवन के बाहर भूख हड़ताल करने का फैसला लिया गया। यूनियन के प्रदेश प्रधान हरमिंदर सिंह मावी भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
23 दिसंबर को डायरेक्टर पंचायत, मोहाली के दफ्तर से एसएसपी दफ्तर तक रोष मार्च निकाला जाएगा।
मावी ने कहा कि डेराबस्सी ब्लॉक में 3 दिसंबर को मीटिंग कर रहे पंचों और सरपंचों को धक्के मारकर बीडीपीओ ब्लॉक से बाहर निकाल दिया गया और गेट बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इस संबंध में पंचायत मंत्री, डायरेक्टर ग्रामीण विकास और एसएसपी को मांगपत्र देकर एसएचओ और बीडीपीओ डेराबस्सी पर मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग की थी।
आज तक पुलिस और प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण पंचों और सरपंचों में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि भूख हड़ताल में हर रोज एक जिले से 25 मेंबर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
मीटिंग में बलविंदर कुंभड़ा, भूपिंदर सिंह, बलदेव सिद्धू, बलजिंदर सिंह, हरमेश सिंह, पृतपाल सिंह, दिलबाग सिंह, योधबीर सिंह, लखविंदर सिंह और ओंकार सिंह मौजूद थे।