फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat committees dissolved in Punjab DDPO will look after work

पंजाब में पंचायत समितियां भंग: अब डीडीपीओ देखेंगे पंचायत का काम, ग्राम पंचायतें पहले हो चुकी हैं भंग

Fri, 13 Sep 2024 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:32 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर 153 पंचायत समितियों में से 76 भंग कर दी हैं। इससे पहले 13 हजार ग्राम पंचायतों को भंग किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Panchayat committees dissolved in Punjab DDPO will look after work
सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में पंचायत समितियों को भंग कर दिया गया है। सरकार ने शुक्रवार को पंचायत समितियों को भंग किए जाने को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया। अक्टूबर के अंत में समितियों के चुनाव कराए जाने की तैयारी की जा रही है। अब जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) चुनाव होने तक पंचायतों का कामकाज देखेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब में 13,000 ग्राम पंचायतें पहले ही भंग हो चुकी हैं। शेष 153 में से 76 पंचायत समितियां सरकार ने भंग कर दी हैं। इस संबंध में पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले फरवरी महीने में सरकार ने सभी पंचायतों को भंग कर दिया था। पंजाब में इससे पहले साल 2018 में पंचायतों के चुनाव हुए थे। इस दौरान राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इस दौरान 13,276 सरपंच व 83,831 पंचों का चुनाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed