फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchayat ban on wearing jeans and keeping mobile for girls in sonipat, haryana

पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल रखने पर लगाई रोक

Mon, 16 Apr 2018 09:58 AM IST
अशोक शर्मा, गोहाना (सोनीपत)
अशोक शर्मा, गोहाना (सोनीपत) Updated Mon, 16 Apr 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Panchayat ban on wearing jeans and keeping mobile for girls in sonipat, haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

ईशापुर खेड़ी गांव की पंचायत ने लड़कियों के लिए एक तुगलकी फरमान सुनाया है। सरपंच का कहना है कि गांव की कोई भी लड़की न तो जींस पहनेगी, न अपने पास मोबाइल रखेगी। पंचायत ने गांव में मुनादी भी कराई है। सरपंच खुद बैठक करके फैसले पर अमल कराने के लिए लोगों से कह रहे हैं। पंचायत का तर्क है कि कुछ दिनों पहले गांव की कुछ लड़कियां दूसरे लड़कों के साथ चली गईं थीं। इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


सरपंच का कहना है कि गांव में दो बार ऐसा हुआ है कि लड़कियां किसी के साथ चली गईं। इससे पंचायत की बदनामी हुई। इसके लिए पंचायत ने मोबाइल को जिम्मेदार माना है। साथ ही लड़कियों के पहनावे को भी पंचायत जिम्मेदार मानती है। इसीलिए पंचायत ने कई दिन पहले यह फरमान जारी किया कि अब गांव में कोई भी लड़की मोबाइल नहीं रखेगी और जींस नहीं पहनेगी। इस संबंध में गांव के चौकीदार से मुनादी कराई गई। फरमान पर अमल कराने के लिए सरपंच प्रेम सिंह लोगों के बीच जाकर बैठकें कर रहे हैं। सरपंच का कहना है कि फैसले को गांव का समर्थन मिल रहा है। गांव के अधिकतर लोग फैसले की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


सरपंच का तर्क 
प्रेम सिंह, सरपंच, गांव ईशापुर खेड़ी का कहना है कि, कई दिनों पहले गांव से कई लड़कियां अन्य गांवों के युवकों के साथ चली गईं। इससे पंचायत की बदनामी हुई। इसकी वजह जानी गई तो सामने आया कि वह लड़कियां मोबाइल रखती थीं और लड़कों से बातें करती थीं। उनका पहनावा अलग था। इस कारण पंचायत ने फैसला लिया है कि लड़कियों को मोबाइल नहीं रखने दिया जाए और उनको जींस पहनने से रोका जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed