{"_id":"57f10f574f1c1bb61b574764","slug":"pakistani-spy-peigon-caught-by-bsf-in-khemkaran-sector-message-in-urdu-on-foot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गुब्बारों के बाद कबूतर मिलने से हड़कंप, उर्दू में मोदी को चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी गुब्बारों के बाद कबूतर मिलने से हड़कंप, उर्दू में मोदी को चैलेंज
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
खेमकरण में बीएसएफ ने पकड़ा जासूसी कबूतर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी गुब्बारों के बाद कबूतर पकड़े जाने का मामला सामने आया है। इस कबूतर के पैर पर उर्दू में एक संदेश लिखा मिला है। तरतारन में सेक्टर खेमकरण में तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन के जवानों ने इस जासूसी कबूतर को पकड़ा है।
कबूतर के पैर पर उर्दू भाषा में एक संदेश लिखा था। बीएसएफ ने संदेश की वीडियोग्राफी करके फिरोजपुर हेडक्वार्टर में जांच लिए भेजी है। बीएसएफ के जवानों ने शनिवार की रात देखा कि पाकिस्तानी की ओर से कंटीली तार के करीब एक कबूतर उड़ता आ रहा है।
जवानों ने मुस्तैदी बरतते टी-बंद चौकी मेहंदीपुर कंटीली तारों के पास कबूतर को पकड़ लिया। जांच में कबूतर के पैर में कागज का टुकड़ा बंधा था। कागज पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा था।

कल दीनानगर में पकड़े गए थे दो पाकिस्तानी गुब्बारे
पाकिस्तान से आए गुब्बारे पर उर्दू में लिखा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
दो पाकिस्तानी गुब्बारे एक घर के पास मिले। उनमें उर्दू भाषा में लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा था। उसमें मोदी को चैलेंज किया गया था। दीनानगर के निकटवर्ती गांव कुंडे घेसल में शुक्रवार रात ये गुब्बारे गिरे और इन्हें देखकर इलाके के लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार गांव के नंबरदार चनन सिंह के घर के पास दो गुब्बारे गिरे थे। लोगों को जब पता चला कि यह गुब्बारे पाकिस्तानी हैं तो लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इन गुब्बारों पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा था। नंबरदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुब्बारे अपने कब्जे में ले लिए। हस्त लिखित पोस्टर पर लिखा है कि मोदी सुन ले अजुबी की तलवारें अभी भी हमारे पास है। एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।