{"_id":"58ecb1c84f1c1b462dcf6090","slug":"pakistani-snooker-players-speaks-on-india-pakistan-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खेलों को देशों की सीमा में बांधकर नहीं रखना चाहिए, इनसे रिश्तों में सुधार होता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खेलों को देशों की सीमा में बांधकर नहीं रखना चाहिए, इनसे रिश्तों में सुधार होता है'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Apr 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पाकिस्तानी स्नूकर प्लेयर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों को किसी भी देशों की सीमा में नहीं बांध कर नहीं रखना चाहिए। खेल तो एक ऐसा जरिया होता है, जिससे रिश्तों में सुधार होता है। इसके लिए पाक-भारत सरकारों को दोनों देशों के बीच काफी लंबे समय से बंद क्रिकेट सीरीज को शुरू करना चाहिए। यह कहना है पाक टीम के खिलाड़ियों के दल के साथ पंहुचे बिलियर्ड व स्नूकर के मैनेजर नवीद कपाड़िया का।
उनके अुनसार भारत-पाक दोनों देशों में ही क्रिकेट काफी प्रसिद्ध है। अगर सीरीज होती रहेगी तो क्रिकेट के जरिए रिश्ते सामान्य होंगे और लोग रोमांच से भरपूर क्रिकेट का मजा भी ले सकेंगे। इनके अनुसार हाल ही में पाकिस्तान की ब्लाइंड क्रिकेट टीम इंडिया आई थी, और भारत की बेसबॉल टीम पाक गई थी। स्पोर्ट्स दोनों देशों को जोड़ने का एक बेहतर जरिया है।
मैनेजर नवीद कपाड़िया ने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब राज्यों से इन दिनों युवा बिलियर्ड व स्नूकर में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। उनके अनुसार चंडीगढ़ में चल रही स्नूकर एंड बिलियर्ड चैंपियनशिप में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी पहुंचे हैं। इनमें मोहम्मद रफीक, मोहम्मद नसीम अख्तर व हरीश ताहिर शामिल हैं। वहीं सोमवार को हयात स्थित होटल में आयोजित बिलियर्ड व स्नूकर चैंपियनशिप के मुकाबले भी खेले गए।