फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani national who inadvertently crossed over into Indian territory was handed over to Pakistan Rangers by BSF

पंजाब: भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ ने पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा

Sun, 28 Nov 2021 10:00 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Nov 2021 10:00 AM IST
सार

भारतीय सीमा में गलती से घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया है। बीएसएफ ने सद्भावना और मानवीयता के आधार पर पाकिस्तानी नागरिक को  पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा

विज्ञापन
Pakistani national who inadvertently crossed over into Indian territory was handed over to Pakistan Rangers by BSF
पाकिस्तानी नागरिक को पाक रेंजर्स को सौंपा - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर से सद्भावना का मिसाल कायम की है। भारतीय सीमा में गलती से घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को शनिवार को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंप दिया है। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के अनुसार एक व्यक्ति 26 नवंबर को गुरदासपुर के पास गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया था, जिसके बाद सुरक्षाबल ने उसे हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीएसएफ की 73 बटालियन ने एक पाकिस्तानी नागरिक को सरहद पार करते पकड़ा था। ओपी शाहपुर पर शाम करीब पांच बजे 73 बटालियन को एक संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से आता दिखाई दिया। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उक्त नागरिक की पहचान इमरान अहमद पुत्र सुलतान अहमद निवासी गांव कामोकी जिला नारोवाल के रूप में हुई थी। युवक ने काले रंग की फुल स्लीव, नीला स्वेटर, काला पाजामा और प्लास्टिक की चप्पल पहनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed