{"_id":"6626f904b28a5652f90218d4","slug":"pakistani-infiltrator-arrested-on-the-border-chandigarh-news-c-59-1-asr1001-105579-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भारत-पाक बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा की बीओपी कक्कड़ में तैनात अधिकारियों के अनुसार उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से भारत में दाखिल हुए एक व्यक्ति को काबू किया है जिसकी पहचान 20 वर्षीय तैमूर हसन, निवासी गांव मोहम्मद बूटी जिला लाहौर, पाकिस्तान के रूप में हुई है।
पकड़े गए व्यक्ति से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। उसे पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह गलती से बाॅर्डर पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गया। अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठिये से पूछताछ कर रही है। थाना लोपोके पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।