{"_id":"658597009b0f7bdd18075145","slug":"pakistani-drone-throws-heroin-consignment-into-indian-border-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में फेंकी हेरोइन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सुरक्षित लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में फेंकी हेरोइन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सुरक्षित लौटा
Fri, 22 Dec 2023 07:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:39 PM IST
सार
पंजाब पुलिस और बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 530 ग्राम हेरोइन और एक अंगूठी मिली। पुलिस और बीएसएफ पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन की खेप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की फायरिंग के बीच पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंककर लौट गया। सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह एक पीले रंग की टेप से लिपटा पैकेट मिला है। इसमें 530 ग्राम हेरोइन और एक अंगूठी मिली। यह घटना गुरुवार रात्रि साढ़े 10 बजे सीमांत गांव पक्का चिश्ती स्थित बीएसएफ चौकी सोवार वाली के पास की है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात को बीएसएफ जवान सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने आसमान में मंडराते पाकिस्तानी ड्रोन को देखा जो भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंककर लौट रहा था। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन को जमीन पर गिराने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दीं लेकिन ड्रोन सुरक्षित लौट गया। पंजाब पुलिस और बीएसएफ जवानों ने शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 530 ग्राम हेरोइन और एक अंगूठी मिली। पुलिस और बीएसएफ पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन