{"_id":"5d2c8ce48ebc3e6cc7689e19","slug":"pakistani-citizen-arrested-by-bsf-in-punjab-s-fazilka","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को घुसपैठ करते दबोचा, करेंसी भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को घुसपैठ करते दबोचा, करेंसी भी बरामद
Mon, 15 Jul 2019 07:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Jul 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भातर-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की बीओपी सादकी के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पाकिस्तानी करेंसी सहित काबू किया है। उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल की 181 बटालियन के जवान जब फाजिल्का सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सरहद की बीओपी सादकी के पास गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
13 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे उन्हें एक पाकिस्तानी नागरिक भारत में घुसपैठ करते दिखा। जवानों ने उस नागरिक को पकड़ लिया और इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उसको फाजिल्का पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पाकिस्तानी घुसपैठिए से 1 हजार 40 रुपये पाक करेंसी बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान साजिद अली निवासी नाजाद रेलवे फाटक गली नंबर 10 मुमताजबाद पाकिस्तान के रूप में हुई है।
विज्ञापन