{"_id":"57f262d04f1c1b8a3226f86d","slug":"pakistani-child-entered-the-indian-border-at-ferozepur-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी बच्चा, BSF ने दिखाया बड़ा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी बच्चा, BSF ने दिखाया बड़ा दिल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में बीएसएफ के जवान बच्चे को पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सीमा के खेतों में लगे ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए आए एक पाकिस्तानी बच्चे को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया। सोमवार को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीएसएफ ने बच्चे को पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले किया। यह घटना फिरोजपुर सेक्टर बीएसएफ की बीओपी दोना तेलू मल पर रविवार शाम को घटी।
बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया ने बताया कि बीएसएफ की बटालियन 137 के जवान फेंसिंग पार खेतों में खेती कर रहे किसान पर नजर रखने के लिए तैनात थे। उसी समय एक बारह साल का मोहम्मद तनवीर पुत्र सपेरा वासी गांव धरी जिला कसूर (पाकिस्तान) खेत में लगे ट्यूबवेल से पानी पीने को आया तो जवानों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे पाकिस्तानी रेंजरों के हवाले कर दिया।