{"_id":"5836e3034f1c1b983513b1f8","slug":"pakistani-baloon-found-in-kapurthala-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से फिर आया गुब्बारा, बंधा मिला उर्दू में लिखा बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से फिर आया गुब्बारा, बंधा मिला उर्दू में लिखा बैनर
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 24 Nov 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान से फिर आया गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के लाहौर में एक चर्च के 40 साल पूरे होने की खुशी में छोड़ा गुब्बारा सुल्तानपुर लोधी के मंड बाऊपुर के एक किसान के खेतों में गिरा। किसान सुबह खेतों में पहुंचा तो उसे वहां पर एक गुब्बारे के साथ उर्दू में लिखा एक बैनर बंधा मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को दी। डीएसपी प्यारा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
थाना कबीरपुर के अतिरिक्त एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि मंड बाऊपुर में किसान परमजीत सिंह के खेत हैं। वीरवार सुबह परमजीत सिंह खेतों में पहुंचे तो देखा वहां पर एक बड़े से गुब्बारे के साथ बंधा हुआ बैनर पड़ा था। उस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था।
परमजीत ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई तो उर्दू भाषा के जानकार से उसका तर्जुमा करवाया तो उस पर लिखा है ‘40 साला चर्च की शूकर हजारी, सेंट जोनर चर्च, मियां मीर लाहौर कैंट, चर्च ऑफ पाकिस्तान लाहौर डाईसनर’। अतिरिक्त एसएचओ ने बताया कि लाहौर की चर्च के 40 साल पूरे होने की खुशी में जलसा करवाया गया, जिसके तहत उन लोगों ने वहां पर खुशी के गुब्बारे छोड़े, जो सुल्तानपुर लोधी के मंड बाऊपुर के किसान में आ गिर गए। पाकिस्तान के गुब्बारे गिरने की सूचना पाकर डीएसपी प्यारा सिंह भी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास के खेतों में गहनता से जांच की।