{"_id":"5c87ba17bdec2213fc305122","slug":"pakistan-will-give-more-than-3thousand-visas-on-baisakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी पर तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को वीजा देगा पाकिस्तान, दूतावास को जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी पर तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को वीजा देगा पाकिस्तान, दूतावास को जारी किए निर्देश
Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सरकार ने इस बार बैसाखी पर तीन हजार से अधिक सिख श्रद्धालुओं को वीजा देने का निर्णय लिया है। करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण और पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इतनी बड़ी संख्या में वीजा देकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शांति का संदेश देने की कूटनीति पर अमल कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने दिल्ली स्थित अपने दूतावास को निर्देश दिए हैं कि जब भी उनके पास पासपोर्ट पहुंचे, उसके दस दिन बाद वीजा जारी कर दिए जाएं।
विज्ञापन
पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा देने के लिए पाकिस्तान वक्फ बोर्ड ने 18 मार्च को एक बैठक लाहौर में बुलाई है। इस बैठक में पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सहित कई अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। एसजीपीसी, भाई मरदाना यादगारी कमेटी, दिल्ली कमेटी और अन्य संगठन बैसाखी पर्व पर पाकिस्तान जत्थे भेजते हैं।
विज्ञापन
पिछले कई साल से दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने एसजीपीसी द्वारा भेजे जाने वाले 1700 यात्रियों में से कई को वीजा जारी नहीं किया था। एसजीपीसी ने कई बार इस संदर्भ में पाकिस्तान दूतावास को शिकायत भी की थी लेकिन कोई भी सार्थक परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन