फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan will be brought to its knees, a befitting reply will be given for the Pahalgam attack: Union Minister Hardeep Singh Puri

Chandigarh News: पाकिस्तान को घुटनों पर लाएंगे, पहलगाम हमले का मिलेगा करारा जवाब- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will be brought to its knees, a befitting reply will be given for the Pahalgam attack: Union Minister Hardeep Singh Puri
मोहाली। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान को घुटनों पर लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, ताकि वह पहलगाम में आतंकी हमले जैसी घृणित हरकतों को दोबारा करने की हिम्मत न जुटा सके। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें केवल संसद पर हुए आतंकी हमलों की निंदा करती थीं, लेकिन वर्तमान सरकार करारा जवाब देगी। केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडूआं में आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले पर भारत सरकार के सख्त रुख से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सिंधु नदी समझौते को रद्द करके पाकिस्तान को उसकी करतूतों की कीमत चुकाने के लिए मजबूर करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस तरह से समझाया जाएगा कि वह भविष्य में ऐसी घिनौनी हरकतों के बारे में सोचने की भी हिम्मत न करे।
विज्ञापन

एक राष्ट्र, एक चुनाव के प्रस्ताव पर पुरी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव खर्च पर नियंत्रण करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह बचाए गए धन का उपयोग सामाजिक उत्थान और शिक्षा के लिए किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रस्ताव से सत्ताधारी पार्टी को कोई विशेष लाभ नहीं होगा, क्योंकि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता के हाथ में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर प्रोफेसर डॉ. हिमानी सूद और पंजाब के पूर्व गृह सचिव एसएस चन्नी भी उपस्थित थे। सतनाम सिंह संधू ने अपने संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed