फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan PM Imran khan's Statement About India

युद्ध का राग अलापने वाले इमरान बोले-भारत में मेरे कई दोस्त, वहां हमेशा मोहब्बत मिली

Wed, 04 Sep 2019 02:18 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran khan's Statement About India
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : social media

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सुर मंगलवार को बदले नजर आए। परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले इमरान अब समस्याओं को मिल-बैठकर हल करने की वकालत कर रहे हैं। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर हाउस में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल सिख सम्मेलन के समापन समारोह में इमरान खान ने कहा कि वह आजाद पाकिस्तान में पैदा हुए।

विज्ञापन


बचपन में उन्होंने बंटवारे की कई दास्तान सुनी थी। दोनों देशों के लोगों में नफरत थी। जब वह पहली बार भारत गए तो उन्होंने पाया कि वहां चारों तरफ मोहब्बत बांटी जा रही है। उन्होंने कई बार हिंदुस्तान का दौरा किया। उनके वहां कई दोस्त हैं। दोनों देशों के लोगों की एक जैसी समस्याएं हैं जिनका हल मिल बैठ कर हो सकता है। 
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान इमरान खान ने सिखों से वादा किया है कि उनकी सरकार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व में आने वाले सभी सिख तीर्थयात्रियों को वीजा देने में कोई कमी नहीं आने देगी। सिख तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शनों के लिए मल्टीपर्पस वीजा जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता में आने के बाद, उनकी सरकार ने सिखों सहित सभी विदेशियों को पाकिस्तानी वीजा प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों का एहसास किया है। सरकार ने पाकिस्तान की दशकों से चल रही वीजा व्यवस्था को बदल दिया है।

वीजा को लेकर बाधा पैदा करने की मानसिकता धीरे-धीरे कम होती जाएगी। इमरान खान ने दावा किया कि सिखों को एयरपोर्ट में भी वीजा देने का प्रबंध किया जाएगा। वीजा किस एयरपोर्ट के लिए होगा, इसका खुलासा इमरान नहीं कर सके।

इमरान खान पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर हाउस में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल सिख सम्मेलन के समापन समारोह में उपस्थित दुनिया भर से आए सिख विद्वानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिबान के दर्शनों के लिए आने वाले सिखों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार की होगी। इमरान खान ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब सिखों का मदीना है और श्री ननकाना साहिब मक्का है।

सिखों को उनके मक्का-मदीना से दूर नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान में जितने भी गुरुद्वारा साहिब है, वहां भी सभी सुविधाएं दी जाएंगी। 550वें प्रकाश पर्व पाकिस्तान सरकार सिखों के साथ उत्साह के साथ मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed