फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan High Commissioner arrived in chandigarh, plantation in school

पाक हाई कमिश्नर पहुंचे चंडीगढ़, सेंट स्टीफन स्कूल में पौधरोपण

Wed, 11 May 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
Pakistan High Commissioner arrived in chandigarh, plantation in school
चंडीगढ़ में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित - फोटो : amar ujala

सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45 में मंगलवार को पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित स्कूल परिसर का दौरा किया।  स्कूल परिसर में पौधारोपण करने के बाद उन्होंने स्टूडेंट्स को संबोधित किया। उन्हाेेंने कहा कि दोनों देशों के युवा विभिन्न क्षेत्र की आशा हैं।  उनके साहस, जिज्ञासा और सहजता निश्चित रूप से एक परिवर्तन ला सकते हैं।

विज्ञापन


दोनों देशों के युवा लोगों में जागरूक पैदा करके शांति और प्रेम का रिश्ता पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि वे एक साथ काम करने के लिए शांति और समृद्धि के साझे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के आपसी आचार-व्यवहार के बाद ऐसी स्थिति पैदा हो चुकी है कि देशों में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गलतफहमी को पैदा न होने दिया जाए तो निश्चित तौर पर सीमा पर संबंध सुधरेंगे।
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर मेयर अरुण सूद ने बताया कि दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पक्ष से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को भुलाकर ऐसे रिश्तों की स्थापना करनी चाहिए जहां से दोनों देशों का विकास हो। कार्यक्र म का आयोजन समाज सेवी संस्था युवसत्ता की ओर से किया गया था। युवासत्ता के को-आर्डिनेटर प्रमोद शर्मा ने कहा कि आज का युवा बदलाव चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed