फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan dissolves committee of Khalistan supporter Gopal Chawla on Kartarpur corridor

करतारपुर कॉरिडोरः पाक ने खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला वाली कमेटी की भंग, भारत ने जताई थी आपत्ति

Fri, 05 Apr 2019 04:22 AM IST
ajay kumar अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
Pakistan dissolves committee of Khalistan supporter Gopal Chawla on Kartarpur corridor
खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला - फोटो : File Photo

पाकिस्तान सरकार ने उस दस सदस्यीय कमेटी को भंग कर दिया है जिसमें आतंकी हाफिज सईद के साथी और खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला को शामिल किया गया था। इसकी जानकारी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने के नाम पर पाकिस्तान सरकार द्वारा बनाई गई इस कमेटी पर भारत सरकार ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


भारत सरकार ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास के हाई कमिश्नर को तलब कर स्पष्ट कर दिया था कि खालिस्तान समर्थक वाली इस कमेटी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसके बाद भारत ने दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पाकिस्तान वाघा सीमा पर होने वाली दो अप्रैल की बैठक स्थगित कर दी थी। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार अटारी सीमा पर 14 मार्च को आयोजित की गई बैठक में रखे प्रस्तावों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही करतारपुर साहिब की पावन धरती पर माथा टेकने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का ब्लू प्रिंट भी मांगा था। कमेटी भंग होने के बाद इस बात की संभावना है कि दो अप्रैल की स्थगित बैठक पर भारत सकारात्मक रवैया अपना सकता है। 

पाकिस्तान खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने के प्रयास में 
पाक सरकार द्वारा गठित की गई कमेटी में पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बिशन सिंह, कुलजीत सिंह, मनिंदर सिंह, मोहिंदर पाल सिंह, साहिब सिंह, संतोख सिंह, शमशेर सिंह, तारु सिंह, भगत सिंह और गोपाल चावला को शामिल किया था। कमेटी में चावला समेत कई सदस्य खालिस्तान समर्थक थे। इसमें न तो पाकिस्तान औकाफ बोर्ड के किसी सदस्य को शामिल किया गया, न ही किसी सरकारी अधिकारी को। 

इस कमेटी की आड़ में पाकिस्तान श्री करतारपुर साहिब की पावन भूमि से खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश में था। यह जगजाहिर है कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले जत्थों को खालिस्तानी साहित्य बांटना और विदेश में शरण लिए खालिस्तानी नेताओं के साथ मिल कर भारत विरोधी भाषण करवाने के पीछे गोपाल चावला ही है। पाकिस्तान सरकार ने चावला को पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव भी नियुक्त किया हुआ है।    

इमरान खान ने गोपाल चावला के साथ की थी बैठक 
भारत-पाकिस्तान के बीच 14 मार्च को अटारी सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर को लेकर जो बैठक हुई थी, उससे कुछ घंटे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गोपाल चावला के साथ एक बैठक भी की थी।

इमरान खान ने 28 नवंबर को करतारपुर साहिब कॉरिडोर का नींव पत्थर रखा था, तब गोपाल चावला की नवजोत सिद्धू व एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल के साथ फोटो भी वायरल हुई थी। उन्हीं दिनों गोपाल चावला ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने खालिस्तानी आतंकियों को हर संभव समर्थन देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed