फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistan Decision to Make Tent Village for Indian Pilgrims for 550th Parkash Parv of Guru Nanak Dev

550वां प्रकाश पर्वः पाकिस्तान ने दिया सहयोग का भरोसा, भारतीय श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे टेंट विलेज

Thu, 01 Aug 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 01 Aug 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Decision to Make Tent Village for Indian Pilgrims for 550th Parkash Parv of Guru Nanak Dev
फाइल फोटो

550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया गया है। वहीं भारतीय सिख संगत के लिए पाक में टेंट विलेज भी बनाए जाएंगे। गुरुद्वारा ननकाना साहिब से एक अगस्त को निकाले जाने वाले इंटरनेशनल नगर कीर्तन के लिए श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल व औकाफ बोर्ड के चेयरमैन डॉ आमिर अहमद के साथ एक बैठक का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


इस बैठक में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा सहित एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह, तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित व पीएसजीपीसी के अध्यक्ष भाई जसवंत सिंह भी शामिल हुए। बैठक के बाद डॉ आमिर अहमद ने बताया की पीएसजीपीसी व ईटीपीबी ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा ननकाना साहिब में दुनिया भर से नतमस्तक होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा ननकाना साहिब के आसपास के भवनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। ननकाना साहिब में श्रद्धालुओं की रिहायश के लिए एक टेंट विलेज बनाया जाएगा।

टेंट विलेज पांच दिन पहले बन कर तैयार हो जाएगा। भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को इसी टेंट विलेज व ननकाना साहिब के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों में ठहराया जाएगा। साथ ही ननकाना साहिब स्थित दो कॉलेजों के परिसर में यह टेंट विलेज बनाए जाएंगे। विदेशों से आने वाले सिखों को भी रिहायश की सुविधा दी जाएगी।

इन्हीं स्थानों पर श्रद्धालुओं को लंगर भी छकाया जाएगा। ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन का निर्माण प्रकाश पर्व से पहले पूरा हो जाएगा। डॉ. आमिर अहमद ने स्पष्ट कर किया कि श्री गुरुद्वारा ननकाना साहिब से निकाले जाने वाले इंटरनेशनल नगर कीर्तन को लेकर कोई भी संशय नहीं है। एसजीपीसी व पीएसजीपीसी एकजुट होकर यह नगर कीर्तन निकालेगी।

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एसजीपीसी व पीएसजीपीसी के बीच कोई भी विशेष संयुक्त कमेटी के गठन की जरूरत नहीं है। दोनों कमेटियों के बीच टेलीफोन से बातचीत होती रहती है। कोई मुद्दा होता है उसे फोन कॉल से हल किया जा सकता है।

ईटीपीबी श्री करतारपुर साहिब के दर्शन भी कराएगी

डॉ. आमिर अहमद ने बताया की प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए आने वाली संगत सभी सात गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सकेगी। गुरुपर्व से पहले करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी संगत के लिए खुल जाएगा। गुरुद्वारा ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए जो श्रद्धालु ननकाना साहिब पहुंचेंगे। ईटीपीबी उन श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन भी करवाएगी। पाकिस्तान सरकार ने प्रकाश पर्व पर दस हजार विदेशी सिखों को वीजा जारी करने का निर्णय लिया है।

पाकिस्तान ने सहयोग का भरोसा दिया: भाई लौंगोवाल
बैठक के बाद एसजीपीसी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने कहा की ईटीपीबी व पीएसजीपीसी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें विश्वास दिलाया गया है कि इंटरनेशनल नगर कीर्तन के लिए पाकिस्तान सरकार हर संभव सहयोग देगी। एसजीपीसी गुरुद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित धार्मिक समागमों में पीएसजीपीसी के साथ पूरा सहयोग कर रही है। प्रकाश पर्व के अवसर पर सजाए जाने वाले धार्मिक समागमों, गुरु नानक देव जी के उपदेशों के विषय पर करवाए जाने वाले सेमिनार के साथ-साथ अन्य समारोह के लिए दोनों देशों की कमेटियां मिल कर काम करेंगीं। नगर कीर्तन के लिए दोनों देशों की सरकारों ने सहयोग दिया है। दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा की प्रकाश पर्व को लेकर पीएसजीपीसी व ईटीपीबी की तैयारियों से वह संतुष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed