{"_id":"5c7d39eabdec222bd91ef045","slug":"pak-won-t-hesitate-to-use-nuke-in-face-of-defeat-against-india-warns-amarinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर स्ट्राइक पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का करारा जवाब, परमाणु हमले पर भी कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर स्ट्राइक पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का करारा जवाब, परमाणु हमले पर भी कही बड़ी बात
Tue, 05 Mar 2019 09:06 AM IST
खुशबू गोयल
पीटीआई, अमृतसर (पंजाब)
पीटीआई, अमृतसर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 05 Mar 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चेताया कि अगर परंपरागत युद्ध में पाकिस्तान को अपनी हार नजर आई तो वह परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से हिचकिचाएगा नहीं। पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चाहे एक मरा हो या 100, भारत ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया कि हमारे निर्दोष लोगों और जवानों की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भारतीय वायुसेना ने साबित कर दिया है कि पुलवामा हमले के बाद जैसी स्थितियों से निपटने के लिए भारत सक्षम है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश एक पूर्ण युद्ध का खतरा नहीं उठा पाएंगे। पाकिस्तान की आर्थिक हालत तो वैसे भी ठीक नहीं है। वह इस्लामिक देशों से पैसे मांग कर काम चला रहा है।
विज्ञापन