फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   paid parking rates will be high in chandigarh

पार्किंग के लिए जेब ज्यादा ढीली करने को तैयार रहें

Tue, 18 Aug 2015 02:49 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Aug 2015 02:49 PM IST
विज्ञापन
paid parking rates will be high in chandigarh

विजिलेंस जांच के बाद नगर निगम अब पेड पार्किंग के नियम एवं शर्तों में संशोधन करने जा रहा है। इसके तहत पेड पार्किंग का शुल्क दोगुना किया जाएगा। नगर निगम दोपहिया वाहन शुल्क दो से बढ़ाकर 5 और कार का शुल्क 5 से बढ़ाकर 10 रुपये करने जा रहा है।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव को अधिकारियों की ओर से इसी माह होने वाली सदन की बैठक में चर्चा के लिए लाया जाएगा। पेड पार्किंग को पब्लिक फ्रेंडली बनाने के लिए शहरवासियों के सुझाव भी लिए जाएंगे। नगर निगम मंगलवार को अपनी वेबसाइट के माध्यम से सुझाव मांगने जा रहा है।
विज्ञापन


इन सुझावों को भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार पेड पार्किंग में अगर रेट बढ़ाया जाएगा तो सुविधाओं में भी इजाफा होगा। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने सोमवार को पार्किंग ठेकेदारों के साथ भी नए प्रस्ताव को लेकर बैठक की है। इसमें ठेकेदारों ने अपने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने एक बात स्पष्ट कर दी है कि वायलेशन पर जीरो टॉलरेंस होनी चाहिए। ठेकेदारों ने पार्किंग के रेट बढ़ाने का समर्थन किया और कहा कि नए लोगों को ठेके अलॉट न किया जाएं और ठेकेदार का एक्सपीरियंस काउंट किया जाए।

तीन साल के लिए मिलेगा ठेका
प्रशासन की ओर से नगर निगम को शहर की सभी पेड पार्किंग ऑटोमेटिक करने के निर्देश दिए गए हैं। पेड पार्किंग में ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने से लेकर वहां पर रेट बोर्ड के अलावा सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ जो भी काम किए जाएंगे। उनके और रखरखाव के लिए ठेकेदार ही जिम्मेदार होगा। नए नियम एवं शर्तों में ई टिकट मशीन हर ठेकेदार के लिए जरूरी होगी। नगर निगम के अनुसार अगर ठेकेदारों को इतनी सुविधाएं बढ़ाने के लिए कहा जाएगा तो उन्हें ठेका भी तीन साल के लिए चलाने को दिया जाएगा, जबकि अभी हर साल हर पेड पार्किंग की नीलामी होती है।

ई संपर्क सेंटर से बनेंगे पार्किंग पास
प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम चाहता है कि पेड पार्किंग के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पास बनवाएं। एक से लेकर छह माह तक का पास ई संपर्क सेंटर पर बनेगा। इसके साथ ही नगर निगम का पास बनाने के लिए ऑनलाइन सिस्टम भी चालू करने का प्रस्ताव है। मल्टीपल एंट्री पर भी निगम पाबंदी लगाने जा रहा है। ऐसे में हर बार पार्किंग में दाखिल होने पर चालक को शुल्क अदा करना पड़ेगा। अभी अगर किसी चालक को बार-बार किसी पार्किंग में जाना होता था तो वह दोगुना शुल्क अदा करके अधिक बार भी जा सकता था। इसे बंद करने का कारण यह है कि कई ठेकेदार ओवरचार्जिंग करके चालकों को मल्टीपल पर्ची काटकर दोगुना शुल्क ले लेते थे।

दूसरे राज्यों में लागू मॉडल को किया जा रहा स्टडी

चंडीगढ़ नगर निगम गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली के साथ-साथ अन्य शहरों की पेड पार्किंग के नियम एवं शर्तों को स्टडी कर रहा है। आईएएस भूपेश चौधरी यह काम कर रहे हैं। सलाहकार विजय देव का कहना है कि शहर की पेड पार्किंग को नए सिरे से स्ट्रीम लाइन करने के निर्देश नगर निगम को दिए गए हैं।


पानी का रेट भी बढ़ाने का है प्रस्ताव

इस माह के अंत में होने वाली सदन की बैठक में पानी का रेट बढ़ाने का भी प्रस्ताव आ रहा है। नगर निगम को हर साल शहर में पानी की सप्लाई में 60 करोड़ रुपये का घाटा पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed