फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paid parking from March to five markets

मार्च से पांच मार्केटों की पार्किंग होगी पेड

Sat, 25 Jan 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 25 Jan 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
Paid parking from March to five markets
शहर की प्रमुख पांच मार्केटों मार्च से लोगों को अपने वाहन खड़े करने पर जेब ढीली करनी पड़ेगी। निगम ने शहर की पांच प्रमुख मार्केटों की पार्किंग को पेड करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पार्किंग के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। अगर सब कुछ सही रहा, तो फरवरी आखिर तक पार्किंग का काम संभालने वाली कंपनी का नाम फाइनल कर दिया जाएगा।

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान फेज-10 मार्केट के चारों पार्किंग लॉट, फेज-7 मार्केट के तीनों लॉट, 3बी2 के तीनों लॉट, फेज-5 मार्केट के पांचों लॉट और फेज-9 मार्केट के चारों लॉट की पार्किंग पेड होगी। फरवरी 15 के बाद निगम द्वारा कंपनियों की तकनीकी बीड खुलेगी।
विज्ञापन


इस दौरान निगम द्वारा कंपनियों को अपनी शर्ते बताई जाएंगी। साथ ही कंपनियों के सुझावों को सुना जाएगा। इस दौरान जो कंपनियां निगम की शर्तों पर खरी उतरेगी। उन्हें निगम द्वारा फाइनेंशियल बिड में शामिल किया जाएगा। साथ ही पार्किंग का ठेका सौंपने पर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को बनवाने पड़ेंगे पास
जिन पांच मार्केटों की पार्किंग पेड करने की दिशा में निगम ने कार्रवाई शुरू की है। वहां के दुकानदारों को पार्किंग में अपनी गाड़ी पार्क करने के लिए पार्किंग पास बनवाने होंगे। कार के लिए लिए मंथली पास 100 रुपये रहेगा। जबकि स्कूटर के लिए पचास रुपये के प्रति महीना की दर से पास बनाया जाएगा। ठेके में इसके चलते कंपनी को सब्सिडी तक दी गई है।

कार के लगेंगे पांच, स्कूटर के दो रुपये
निगम ने मार्केट आने वाले लोगों की गाड़ियों के लिए भी पार्किंग के रेट तय कर दिए हैं। कार, जीप एवं अन्य चार पहिया वाहनों के लिए पांच रुपये पार्किंग फीस तय की गई है। जबकि स्कूटर के लिए दो रुपये प्रति दिन के हिसाब से रेट तय किए गए हैं। निगम का दावा है कि जब पेड पार्किंग हो जाएगी, तो पार्किंग में लोगों को गाड़ी खड़ी करने में मुश्किल नहीं आएगी। मार्केट में पार्किंग के लिए रोजाना होने वाले झगड़े भी खत्म होंगे।

--बॉक्स
पार्किंग में गाड़ियों पर रहेगी कैमरे की नजर
निगम ने तय किया है कि जो भी ठेकेदार पार्किंग का ठेका लेगा। उसे पार्किंग में हाई रेसोल्यूशन एवं नाइट विजन वाले कैमरे लगाने होंगे। इसके अलावा पार्किंग में आने वाली हर गाड़ी का रिकॉर्ड रखना होगा। निगम की टीम द्वारा समय- समय पर पार्किंग की चेकिंग भी की जाएगी। इसके  अलावा लोगों से इस संबंध में सुझाव भी लिए जाएंगे।

गलत जानकारी दी तो कंपनी होगी ब्लैक लिस्ट
नगर निगम ने पार्किंग का ठेका देने के लिए कंपनियों के लिए नियम काफी कड़े रखे हैं। तय किया गया कि जिस कंपनी ने तीन साल तक कहीं पर पेड पार्किंग का काम किया हो। वही कंपनी ठेके लिए के लिए आवेदन कर पाएगी। जब काम सौंपने की बारी आएगी, तो कंपनी द्वारा पेश किए दावे की पुष्टि भी की जाएगी। अगर कंपनी निगम अधिकारियों से धोखा करती है, तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट तक किया जा सकता है। इसके बाद वह निगम के किसी भी काम में हिस्सा नहीं ले पाएगी।


क्या कहते हैं नगर निगम के अधिकारी
नगर निगम के कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि  पार्किंग को पेड करने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। मार्च से पेड पार्किंग का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed