फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pagoda echoes with the joy of Har Har Mahadev

हर हर महादेव के जयकारे के साथ गूंजे शिवालय

Tue, 07 Jul 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with the joy of Har Har Mahadev
चंडीगढ़। भगवान शिव के प्रिय महीने सावन के पहले दिन शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कई लोग परिवार के साथ शिवालय पहुंचे। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाकर जलाभिषेक और दर्शन किए। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए थे। सामाजिक दूरी बरकरार रहे, इसका मंदिर कमेटियों ने पालन करवाया। कई शिव मंदिरों में सामाजिक दूरी के लिए जलाभिषेक स्टैंड बनवाए गए हैं। भक्त जलाभिषेक स्टैंड पर लगे ट्रे में जल चढ़ाते और वह जल पाइप के जरिए शिवलिंग पर गिरता है।
विज्ञापन

शहर के सभी मंदिरों में स्थित शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। सेक्टर 40 के श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 21 के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 19 के बल शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर- 29 के बाबा बालक नाथ मंदिर, सेक्टर-22 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर सहित कई मंदिरों में जलाभिषेक स्टैंड की व्यवस्था है। भगवान के दुग्धाभिषेक के लिए एक बार में सिर्फ एक भक्त ने ही मंदिर में प्रवेश किया। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रधान विनोद कुमार चड्ढा ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे तक करीब 125 भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए। सेक्टर-22 के श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी के महासचिव डीपी सूरी ने बताया कि कोविड-19 के कारण भक्तों की सहूलियत के लिए जलाभिषेक स्टैंड बनवाया गया है। फल और बेलपत्र नहीं चढ़ाने दिया गया। भक्तों के फलों को साफ करने के बाद वितरित कर दिया गया। सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए।
मंदिर कमेटियों ने कराया महामृत्युंजय जाप
चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों से हर कोई परेशान है। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन के साथ शहर और परिवार को कोरोना से बचाने की कामना की। चंडीगढ़ की मंदिर कमेटियों ने ट्राइसिटी को कोरोना वायरस से बचाने को लेकर महामृत्युंजय जाप कराया। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मंदिर के पुजारियों ने महामृत्युंजय का जाप किया। देश के सैनिकों की रक्षा के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। सेक्टर-28 के खेड़ा शिवमंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित ईश्वरचंद्र शास्त्री ने बताया कि महामारी की रोक के लिए मंदिर में विशेष पूजा की गई। यह पूजा पूरे सावन के महीने चलेगी। हर सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

शाम में हुआ भोलेनाथ का भव्य शृंगार
सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर में भगवान शिव का फूलों से शृंगार किया गया। शृंगार आरती के बाद भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर में सुबह जलाभिषेक के उपरांत शाम को भव्य शृंगार किया गया। शाम को एक-एक कर भक्तों को दर्शन करवाया गया। इस दौरान मंदिर के किसी भी वस्तु को छूने की मनाही थी। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि इस बार किसी भी भक्त को प्रसाद नहीं बांटा गया। कोरोना के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है। आरती के दौरान पंडित कुलदीप, जितेंद्र तिवारी सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed