फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Padam sri to Dr. amod

पीजीआई के इस चिकित्सक को मिलेगा पद्म

Sun, 26 Jan 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Jan 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Padam sri to Dr. amod
पीजीआई के डीन और नेत्र विभाग के प्रमुख डा. अमोद गुप्ता को उनकी सेवा और मरीजों की सेवा के प्रति समर्पण के बल पर भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म श्री से सम्मानित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


डाक्टर अमोद गुप्ता का नाम देश व विदेश में जाना पहचाना चेहरा है। डा. गुप्ता ने बताया कि आठ से दस साल के बाद पीजीआई के किसी के डाक्टर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। ये संस्थान के लिए काफी गर्व की बात है।
विज्ञापन


काफी सालों से संस्थान के डाक्टरों को अवार्ड नहीं मिलने से उनका मनोबल गिर रहा था। बेशक इस सम्मान से दूसरे डाक्टर भी प्रेरित होंगे।

उन्होंने बताया कि वे अपना अवार्ड उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहते हैं, जिनके सहयोग से वे आगे बढ़े। नेत्र विभाग से संबंधित देश विदेश के कई सोसाइटी व स्टडी ग्रुप से जुड़े डा. गुप्ता ने बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरणा उनके पिता से मिली है। उनके पिता काफी मेहनती थे। वे दिन रात अपने काम में जुटे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी घड़ी की ओर नहीं देखते थे। उन्होंने यह अवार्ड अपने प्राइमरी, हाईस्कूल और पीजीआई के अपने गुरुओं को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि यह अवार्ड वे अपनी पत्नी व बेटी को भी समर्पित करना चाहते है, जिनको वे काम की वजह से समय नहीं दे पाए।

साथ ही वे पीजीआई के अपने साथियों को भी नहीं भूलते, जिन्होंने हर वक्त उनका साथ दिया। डा. गुप्ता पूरे देश में रेटिना स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते हैं।


इसी विभाग के डाक्टर जगत राम का नाम भी इस सम्मान के लिए भेजा गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश उनके नाम की घोषणा नहीं हो पाई थी। इस कमी को अब डा. गुप्ता के पुरस्कार ने पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed