फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Paan seller in Haryana gets Rs 132 cr electricity bill, now bill correct

132 करोड़ का बिल देख विभाग पर 'बिजली'

Sat, 25 Oct 2014 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गोहाना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गोहाना Updated Sat, 25 Oct 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
Paan seller in Haryana gets Rs 132 cr electricity bill, now bill correct

पान की दुकान के 1.32 अरब रुपये के बिजली बिल को लेकर बिजली निगम के अफसरों की नींद शुक्रवार को टूटी। कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश था, लेकिन इसके बावजूद एसई ने संबंधित अधिकारियों कार्यालय बुलवाया और बिल की जांच के बाद यूनिट के आधार पर दुकानदार को दोबारा से बिल जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अब दुकान करने वाले राजेश चौटाला को 48 यूनिट इस महीने के 137 यूनिट पिछले महीने के आधार 1668 रुपये का नया बिजली बिल दिया गया है। गौरतलब है कि चौटाला ने गलत बिल के लिए कर्मचारियों को फोन पर या जाकर सूचित नहीं किया बल्कि कर्मचारी उसे खोजते हुए उसके घर पहुंचे और उसे असली बिल दिया।
विज्ञापन

ये है मामला

Paan seller in Haryana gets Rs 132 cr electricity bill, now bill correct

गुप्ता वाली गली निवासी राजेश चौटाला की पुरानी अनाज मंडी में चौटाला पान भंडार के नाम से किराए की दुकान है। बुधवार को राजेश चौटाला को दुकान में लगे बिजली के मीटर का 1,32,29,60,332 रुपए का बिल बिजली निगम की ओर से थमाया गया।

दुकान में जो बिजली का मीटर लगा है, उसमें मात्र 48 यूनिट थी। हालांकि बिजल निगम के अधिकारियों ने एक बल्ब और एक पंखे के चलने का चार्ज 1,07,64,00,270 रुपए दिखाया। बिल में एडजस्टमेंट चार्ज के रूप में अलग से 21,89,60,554 रुपए जोड़े गए थे।

छुट्टी के दिन जागे अफसर

Paan seller in Haryana gets Rs 132 cr electricity bill, now bill correct

23 से 26 अक्टूबर लगातार चार दिन की छुट्टी है। लेकिन विभाग की नींद शुक्रवार को 1.32 अरब के बिजली बिल को लेकर खुल गई। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में अपने घरों पर छुट्टी का आनंद ले रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को एसई एसएन शर्मा ने बुलाया।

उन्होंने बिल की जांच कराई और इसे ठीक कर आज ही राजेश को नया बिजली बिल थमाने के आदेश अधिकारियों को दिए।  इसके बाद निगम ने राजेश चौटाला को 48 यूनिट इस महीने और 137 यूनिट पिछले महीने के आधार पर 1668 रुपए का बिल दिया गया है।

विज्ञापन

5 हजार के बदले 15 हजार का बिल

Paan seller in Haryana gets Rs 132 cr electricity bill, now bill correct

एसई एसएन शर्मा ने कहा कि ये गलती आपरेटर की भी नहीं बताई जा सकती क्योंकि ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम के लिए नए सॉफ्टवेयर को हाल ही में लागू किया गया है।

साफ्टवेयर की खराबी के कारण ही गोहाना के राजेश चौटाला को गलत बिल चला गया। अधिकारी कह रहे है कि गड़बड़ी के कारण गांव महमूदपुर में भी जिनका बिल पांच हजार था उनके पास 15 हजार का बिल चला गया। शर्मा ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल ज्यादा आए हैं उनको परेशान नहीं होना पड़ेगा कर्मचारी अपने आप ठीक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed