फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Owner of Ministry of Bar Exchange arrested for serving huka

हुक्का परोसने पर मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज का मालिक गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Owner of Ministry of Bar Exchange arrested for serving huka
चंडीगढ़। यूटी पुलिस शहर के क्लबों में आए दिन छापेमारी कर ग्राहकों को हुक्का परोसने पर मालिकों व प्रबंधकों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद क्लब में हुक्का परोसना बंद नहीं हो रहा है। इस बार पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज में छापेमारी कर हुक्का परोसने के आरोप में बार मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-44 निवासी बार मालिक नीरज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-26 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-26 स्थित मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज में हुक्का परोसा जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर ग्राहकों को हुक्का परोसने के आरोप में बार मालिक नीरज को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। कोविड-19 के दौरान डीसी के आदेश की उल्लंघना की जा रही है। बता दें कि बीते शुक्रवार रात को सेक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स कैफे में छापेमारी कर पुलिस ने हुक्का परोसने के आरोप में प्रबंधक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed