{"_id":"58cd43f14f1c1b8b7d32a34d","slug":"overseas-fraud-in-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खबरदार! कहीं आपको भी महंगा न पड़ जाये विदेश जाने का सपना देखना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरदार! कहीं आपको भी महंगा न पड़ जाये विदेश जाने का सपना देखना
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
विदेश ले जाने का झांसा
- फोटो : demo
अगर आप भी विदेश जाने का सपना पाले बैठे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। विदेश जाने के नाम पर ठगी और कबूतरबाज़ी के कई मामले सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ और मोहाली से आते रहे हैं। एक बार फिर से सात समंदर पार भेजने के सपने दिखा कर ठगी का ऐसा ही कुछ सामने आया है।
यूएसए भेजने के नाम पर एक 18 लाख रुपये की ठगी के मामले में थाना सिटी खरड़ की पुलिस ने छज्जू माजरा निवासी गुरविंदर कौर की शिकायत पर दिल्ली ट्रेवल एजेंट के मालिक मनजीत सिंह पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Trending Videos
पैसे लेने के बाद मारी पलटी
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस को दी शिकायत में गुरविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने विदेश जाने की योजना बनाई थी। इसी बीच उनकी मुलाकात आरोपी से हुई। उसने विश्वास दिलाया कि वह उन्हें यूएसए भेज देगा। आरोपी ने उन्हें बताया की इसके लिए 25 लाख देने पड़ेंगे। पीड़िता ने आरोपी को बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। इसके बाद 18 लाख रुपये में डील हो गई। इसके बाद आरोपी ने उनसे पैसे व अन्य दस्तावेज ले लिए और कहा कि उनकी फाइल बनाई जा रही है।
इसके अलावा विदेश जाने के लिए मेडिकल व अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करवा दी, लेकिन उनका वीजा नहीं लगा। वह कई बार आरोपी से मिलीं, लेकिन हर बार उन्हें धोखा देता रहा। आखिर में आरोपी ने उनका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। जब वह आरोपी के दफ्तर पहुंचीं तो उसने पीड़िता की कोई सहायता नहीं की। साथ ही कहा कि वह उनके पैसे नहीं लौटाएगा। इसके बाद पीड़िता ने इस संबंध में एसएसपी को शिकायत दी। फिर मामले की पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
गृहमंत्री के नाम पर भी हो चुकी है ठगी
इससे पहले गृहमंत्री से संबंध बताकर एक व्यक्ति से 18 लाख ठगने वाले आरोपी दंपति अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।