फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Overload bus going from Jammu to Bihar overturns, 15 migrants injured in Khanna

पंजाब: जम्मू से बिहार जा रही ओवरलोड बस खन्ना में पलटी, 15 प्रवासी मजदूर घायल

Tue, 12 May 2020 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (लुधियाना) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 May 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Overload bus going from Jammu to Bihar overturns, 15 migrants injured in Khanna
क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू से बिहार प्रवासियों को लेकर जा रही एक निजी कंपनी की बस मंगलवार सुबह 4.30 बजे खन्ना के पास पलट गई। यह हादसा राधा स्वामी डेरा के सामने हुआ। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। डेरे में रहने वाले सेवादारों ने लोगों को बस से निकला और पुलिस को सूचित किया। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ज्यादा गंभीर हालत में तीन लोगों को पटियाला रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। निजी कंपनी के बस मालिक को खन्ना पुलिस ने बुलाया है। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की बस जम्मू से प्रवासियों को लेकर बिहार जा रही थी। जैसे ही सुबह करीब साढ़े चार बजे बस खन्ना के राधा स्वामी सत्संग घर के पास पहुंची, अचानक पलट गई। 
विज्ञापन


बस सवारों के अनुसार, बस में लगभग 45 लोग सवार थे, जिन्होंने अपने घर जाने के लिए जम्मू में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। जबकि कोरोना संक्रमण को देखते साफ हिदायत है कि बस में 50 फीसदी से ज्यादा लोग नहीं बैठ सकते है। कुछ प्रवासियों का कहना था कि बस चालकों ने उनसे ज्यादा पैसे लिए हैं। थाना सदर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि बस पलटने के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी। अभी तक जांच में सामने आ चुका है कि इस बस में ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस ने जम्मू से बस मालिक को फोन कर यहां पर बुलाया है। वह प्रवासियों को आगे भेजने के लिए एक और बस भेज रहे हैं। मामले की पूरी जांच की जाएगी, लापरवाही करने के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed