फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Over 500 skaters showcased their skills at the skating championship.

Chandigarh News: स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 से ज्यादा स्केटर्स ने दिखाया दम

Sun, 06 Sep 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Over 500 skaters showcased their skills at the skating championship.
पंचकूला। शिक्षा की राजधानी पंचकूला में शनिवार को खेलों का रोमांच देखने को मिला। आईटी पार्क, सेक्टर-22 स्थित स्केटिंग ट्रैक पर 59वें हरियाणा स्कूल गेम्स स्केटिंग चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हुआ। पंचकूला शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा के 22 से अधिक जिलों से आए 500 से ज्यादा स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में 500 मीटर रेस करवाई गई। नन्हे स्केटर्स के संतुलन और सीनियर्स की तेज रफ्तार ने दर्शकों को रोमांचित किया। ट्रैक के किनारे मौजूद अभिभावकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक, सुरक्षा और मेडिकल सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहीं से हरियाणा की स्टेट टीम का चयन होगा, जो आगामी एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अगले दो दिनों में लंबी दूरी की रेस और रिले मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

आनिया की तेज किक ने दिलाया गोल्ड
पंचकूला की आनिया ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जगह बनाई है। पैशन ताइक्वांडो अकादमी की आनिया ने तेज किक, फुर्ती और अनुशासित खेल के दम पर फाइनल में जीत दर्ज की। अब वह जम्मू-कश्मीर में होने वाली एसजीएफआई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। उनकी उपलब्धि पर कोच, अकादमी और परिवार ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed