फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Outside taxi vehicles occupy government parking, situation worsens

Chandigarh News: सरकारी पार्किंग पर बाहरी टैक्सी वाहनों का कब्जा, हालात बिगड़े

Sat, 25 Apr 2026 06:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Outside taxi vehicles occupy government parking, situation worsens
मनीमाजरा। मनसा देवी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास बनाई गई सरकारी कार पार्किंग पर बाहरी राज्यों से आने वाले टेंपो ट्रैवल और टैक्सी वाहनों ने कब्जा जमा लिया है। स्थिति यह है कि बड़े वाहनों को अंदर लाने के लिए पार्किंग के बाहर लगाए गए सीमेंट के पोल तक तोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले नगर निगम ने यहां से बड़े ट्रकों को हटाकर छोटे वाहनों के लिए पार्किंग स्थल विकसित किया था ताकि स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों को सुविधा मिल सके। हालांकि अब इस पार्किंग पर हिमाचल प्रदेश से आने वाले टेंपो ट्रैवल और अन्य टैक्सी चालकों का कब्जा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पोल टूटने के बाद मोटर मार्केट के बड़े ट्रक भी पार्किंग में घुसने लगे हैं, जिससे हालात और बिगड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कि यह पार्किंग क्षेत्रीय पार्षद दर्शन रानी द्वारा स्थानीय सुविधा के लिए बनवाई गई थी, लेकिन अब इसका दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

इधर, कुछ दिन पहले अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी की टीम ने कार्रवाई करते हुए टेंपो ट्रैवल चालकों के चालान काटे। इस दौरान एक चालक ने कथित तौर पर टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और टूटे पोल दोबारा लगाए जाएं ताकि केवल छोटे वाहन ही खड़े हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई न होने पर जाम की समस्या फिर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed