फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Our opposition to one another, so that the opposition does not require: Kher

हमारे आपस में इतने विरोध कि विपक्ष की जरूरत ही नहीं :  खेर

Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 23 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Our opposition to one another, so that the opposition does not require: Kher
किरण खेर - फोटो : अमर उजाला

हमारे आपस में ही इतने विरोधी हैं कि किसी दूसरे विपक्ष की जरूरत ही नहीं है। नगर निगम चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत और विपक्ष नहीं होने के सवाल पर सांसद किरण खेर ने यह बात कही। 

विज्ञापन


सांसद खेर ने सेक्टर-8 स्थित अपने कार्यालय पर नवनिर्वाचित काउंसलरों की मीटिंग ले रही थीं। मजबूत विपक्ष पर चुटकी लेते हुए वह ठहाके लगाकर जमकर हंसीं भी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद सबसे बड़ा विपक्ष होंगी जो भी काउंसलर एरोगेंट होगा उसकी खबर लेंगी। 
विज्ञापन


वीरवार को उनके बुलावे पर 21 में से सिर्फ 13 काउंसलर ही सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पहुंचे। भले ही भाजपा ने सभी अनुमानों को धराशाई करते हुए 26 में से 20 सीटें जीत ली और कांग्रेस पार्टी को चारों खाने चित कर दिया, लेकिन अभी पार्टी में अंदरूनी पसंद नापसंद हावी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद किरण खेर के बुलावे पर काउंसलरों का नहीं पहुंचना कहीं न कहीं इसी बात की ओर इशारा करता है। सांसद खेर के बुलावे पर आशा जसवाल, हीरा नेगी, राजबाला मलिक, फरमिला, सुनीता धवन, कंवरजीत राणा, राजेश कालिया, अनिल दुबे, रविकांत शर्मा, जगतार सिंह जग्गा, विनोद अग्रवाल और चंद्रावती शुक्ला उनके कार्यालय पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल के हरदीप सिंह विर्क ने भी मीटिंग में हिस्सा लिया। हालांकि खेर ने काउंसलरों के कहीं व्यस्त होने की सफाई दी।

प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर उतरे खरे

Our opposition to one another, so that the opposition does not require: Kher
सांसद किरण खेर - फोटो : फाइल फोटो
मेयर कौन बनेगा पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। महिला मेयर बननी है तो जो यहां मौजूद हैं उन्हीं में से बनेंगी। खेर ने कहा कि भाजपा को अगले 15-20 साल राज करना है, इसलिए जीत का सफर आगे भी जारी रहेगा। 

केंद्र में मंत्री बनाए जाने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ में ही रहकर काम करना चाहती हैं। अभी बहुत से काम करने बाकी हैं। लोगों को पॉवर ऑफ अटार्नी का अधिकार दिलाना है। 

जरूरत अनुसार बदलाव को मंजूर करवाना है। साथ ही नौकरियों में आयु सीमा बढ़वाने के बाद अब डोमेसाइल बनवाना शुरू करवाना है। जिससे चंडीगढ़ के युवा पंजाब-हरियाणा की नौकरियों के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर उतरे खरे
सांसद किरण खेर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे जिस जीत की मांग की थी उसे पूरा किया है। सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिन रात मेहनत कर अविश्वसनीय जीत दिलाई है। वह पूरी तरह से प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed