फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Other parties don't have issues, are confusing people: Ajay Bhatt

अन्य दलों के पास मुद्दे नहीं, लोगों को कर रहे भ्रमित: अजय भट्ट

Wed, 15 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Other parties don't have issues, are confusing people: Ajay Bhatt
सेक्टर 32 में बीजेपी की उमीदवार हीरानेगी के प्रचार के लिए पहुंचे अजय भट्ट लोगों से मिलते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इस मौके पर भट्ट ने कहा कि चंडीगढ़ के लोग जान चुके हैं कि शहर का विकास और विश्वास भाजपा के साथ है। अन्य दलों के पास मुद्दे नहीं हैं, वह लोगों में गलतफहमियां फैलाकर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं, परंतु शिक्षित जनता अब उनके बहकावे नहीं आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड नंबर-10 से पार्टी प्रत्याशी राशि भसीन, वार्ड-22 से पार्टी प्रत्याशी हीरा नेगी, वार्ड नंबर 34 से भूपेंद्र शर्मा और वार्ड नंबर- 9 से विमला दुबे के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। भट्ट ने कहा कि जनता का विश्वास ही भाजपा की पूंजी है। यही पूंजी निरंतर बल देती है और परिणामस्वरूप चारों ओर विकास का बोलबाला है। भट्ट ने कहा कि चुनाव अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्योें के दम पर लड़ा जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बीएस बिष्ठ, पार्टी प्रत्याशी हीरा नेगी, भूपेंद्र शर्मा, राशि भसीन, विमला दुबे के अलावा दीपक शर्मा, राज यदुवंशी, डॉ. मीना चड्ढा, राजेश अरोड़ा, सतबीर सिंह ठाकुर, नरेश अरोड़ा, चमन लाल, हरीश चंद्र शर्मा समेत कई गण्यमान्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed