{"_id":"5df7e94d8ebc3e87ed66f699","slug":"other-chandigarh-news-pkl360180911","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"5 साल बाद दिसंबर सबसे ठंडा, धुंध की चादर में लिपटा चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 साल बाद दिसंबर सबसे ठंडा, धुंध की चादर में लिपटा चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली, ठिठुरे लोग
Tue, 17 Dec 2019 11:40 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
घनी धुंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल में सर्दी का जबरदस्त कहर शुरू हो गया है। इस बार का दिसंबर पांच सालों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया है। सोमवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए और अधिकतम तापमान में करीब साढ़े आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री कम था।
इससे पूरे दिन कंपकंपी छाई रही। दूसरी तरफ रात के तापमान में भी गिरावट जारी है। रविवार को रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि इससे पहले साल 2014 में अधिकतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था। उस साल भी कड़ाके वाली ठंड पड़ी थी।
धुंध होने की वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम दर्ज की गई।सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 100 मीटर से भी कम थी जबकि साढ़े आठ बजे 150 मीटर। हालांकि उसके बाद विजिबिलिटी बढ़ती गई लेकिन तापमान में कोई कमी नहीं आई। धूप न निकलने से लोगों को ठंड का अहसास भी ज्यादा हुआ।
विज्ञापन
एक ही दिन में तापमान में साढ़े आठ डिग्री की गिरावट दर्ज होने से हर कोई कंपकंपाता दिखा। रविवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। हवा की गति भी आठ से दस किमी प्रति घंटा के रफ्तार से दर्ज की गई। हवा की गति धीमी होने के कारण धुंध छंट नहीं पाई।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन धुंध से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ठंड इसी तरह से जारी रहेगी। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है। 20 दिसंबर से इसमें कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। 22 दिसंबर के आसपास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएगा, लेकिन वह कमजोर है। हल्की बारिश की संभावना है। यदि बारिश होती है तो धुंध छंट जाएगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है, जबकि रात का तापमान आठ से सात डिग्री के बीच रिकार्ड किया जाएगा।
किस साल कितना रहा तापमान
साल तापमान
2018- 16.3
2017 13.0
2016 17.4
2015 17.4
2014 09.0
अगले तीन दिन धुंध से राहत नहीं मिलने की संभावना है। 22 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। बारिश हुई तो इससे धुंध छंट जाएगी।
- सुरेंद्र पाल, निदेशक मौसम विभाग चंडीगढ़