{"_id":"59ffe6f14f1c1bc8678b9823","slug":"organic-vegetables-mandi-at-sector-26-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अब खरीदें ऑर्गेनिक सब्जियां, जानिए कब से और कहां से?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अब खरीदें ऑर्गेनिक सब्जियां, जानिए कब से और कहां से?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
ऑर्गेनिक सब्जियों की मंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासियों के लिए जरूरी खबर, अब शहर में आर्गेनिक सब्जियां और फल मिलेंगे। इसके लिए बकायदा एक मंडी लगने जा रही है। 6 नवंबर से ही सेक्टर-26 के मार्केट कमेटी कार्यालय के साथ ही पहली आर्गेनिक मंडी लगेगी। इसमें किसानों और आर्गेनिक सब्जियां और फल बेचने वाले विक्रेताओं को निशुल्क जगह उपलब्ध करवाई जाएगी।
रविवार को सेक्टर-17 प्लाजा में स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड और मार्केट कमेटी की ओर से आर्गेनिक मेला लगाया गया। इसमें प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और सांसद किरण खेर ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। यहां पर आर्गेनिक सब्जियों से बना हुआ खाने का स्वाद भी प्रशासक ने अपनी पत्नी और भाई के साथ लिया।
इस मौके पर सलाहकार परिमल राय, गृह सचिव अनुराग अग्रवाल, वित्त सचिव, डीसी अजीत बाला जी जोशी, मार्केट कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन हरजीत सिंह, पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जुझार सिंह, व्यापार मंडल के महासचिव संजीव चड्ढा ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
पंजाब के किसान आर्गेनिक सब्जियां लेकर आए। इस मौके पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि लोगों को जैविक सब्जियों की तरफ लाने का यह काफी अच्छा प्रयास है। सांसद किरण खेर ने भी कहा कि वे भी काफी लंबे समय से सोच रही थीं कि शहर में आर्गेनिक मंडी लगे।