फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Orders issued to open 24 hour surgical store in PGI Chandigarh

Chandigarh News: पीजीआई में 24 घंटे खुला रहेगा सर्जिकल स्टोर, अभी तक शाम पांच बजे लग जाता था ताला

Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

पीजीआई के लगभग 10 हजार कर्मचारियों और आयुष्मान भारत के अनगिनत लाभार्थियों को इससे परेशानी हो रही थी। शाम पांच बजे के बाद बाहर बाजार से कई गुना महंगे सर्जिकल आइटम खरीदने को मजबूर थे।

विज्ञापन
Orders issued to open 24 hour surgical store in PGI Chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई के कर्मचारियों और इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है। पीजीआई प्रशासन ने मुख्य सर्जिकल स्टोर को 24 घंटे खोलने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश को लागू करने के लिए स्टोर में चार और स्टोर कीपर तैनात कर दिए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि स्टाफ की कमी के कारण शाम पांच बजे बंद होने वाला सर्जिकल स्टोर जल्द ही 24 घंटे खुलने लगेगा। फिर शाम पांच बजे के बाद इलाज के लिए इमरजेंसी और ट्रामा में आने वाले मरीजों के साथ ही आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के इलाज के लिए कई गुना ज्यादा दाम पर सर्जिकल आइटम की खरीद नहीं करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


बता दें कि संस्थान में मुख्य सर्जिकल स्टोर बंद होने से कर्मचारियों के साथ ही मरीजों को हो रही परेशानी को अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसमें 9 दिसंबर 2021 को ‘मरीजों को कैसे मिलेगा आयुष्मान, पीजीआई में शाम 5 बजे मुख्य सर्जिकल स्टोर पर ताला’, 2 मार्च 2022 को ‘अब पीजीआई का सर्जिकल स्टोर 24 घंटे खुलने की लगी उम्मीद’, 27 अगस्त को ‘मुख्य सर्जिकल स्टोर के 24 घंटे खुलने की लगी आस आठ कर्मचारी होंगे तैनात’ और 15 नवंबर को ‘डेढ़ साल में 16 नियुक्तियां, सर्जिकल स्टोर 24 घंटे खुलने की जगी उम्मीद’ शीर्षक के साथ खबरें प्रकाशित की गई। इसे संज्ञान में लेकर पीजीआई प्रशासन ने अंतत: सभी के हित में फैसला लिया।
विज्ञापन


इन मरीजों को मिलेगी राहत
गौरतलब है कि पीजीआई के लगभग 10 हजार कर्मचारियों और आयुष्मान भारत के अनगिनत लाभार्थियों को इससे परेशानी हो रही थी। शाम पांच बजे के बाद बाहर बाजार से कई गुना महंगे सर्जिकल आइटम खरीदने को मजबूर थे। दूसरी सबसे बड़ी बात यह है कि आयुष्मान भारत के तहत मिलने वाला आर्थिक लाभ इलाज पूरा होने से पहले ही खत्म हो जा रहा था। वहीं इमरजेंसी और ट्रामा में शाम पांच बजे के बाद भर्ती मरीजों को भी कई गुना ज्यादा दाम पर सर्जिकल आइटम बाहर से लेने पड़ रहे थे। इसका नुकसान पीजीआई के कर्मचारी भी झेल रहे थे क्योंकि उन्हें भी शाम पांच बजे के बाद इमरजेंसी में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक स्टोर खुलने का समय
सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक
शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक
अवकाश के दिन स्टोर नहीं खुलता

इतने अंतर में खरीदना पड़ रहा इलाज का सामान

 

सामान का नाम पीजीआई की खरीद रेट अन्य दुकानों पर रेट इतना अतिरिक्त कर रहे खर्च
अंबू बैग 500 रुपये 653 रुपये 173 रुपये
सेंट्रल वेनस कैथेटर 532 रुपये 1625 रुपये 1093 रुपये
फौली कैथेटर 24.48 पैसे 230 रुपये 205 रुपये
ट्रेक्टमी ट्यूब कफ्ड 520 रुपये 983 रुपये 463 रुपये
सर्जिकल ग्ल्व्स 10 रुपये 48 रुपये 38 रुपये
आईवी कैनुला 26 जी 12 रुपये 73 रुपये 61 रुपये
पाउडर फ्री ग्लव्स 7 8.9 पैसे 48 रुपये 39 रुपये

 

मुख्य सर्जिकल स्टोर में नई नियुक्तियों में से चार स्टोर कीपरों को तैनाती दे दी गई है। जल्द ही स्टोर 24 घंटे के लिए संचालित होने लगेगी।कुमार गौरव, डीडीए व पीजीआई प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed