फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to suspend JE for not following rules of parking fee

Chandigarh News: पार्किंग शुल्क के नियमों का पालन न होने पर जेई को निलंबित करने का आदेश

Fri, 21 Mar 2025 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 21 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Order to suspend JE for not following rules of parking fee
चंडीगढ़। पार्किंग शुल्क नियमों का पालन ठीक से न करने पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए जेई को निलंबित करने का आदेश दिया है। वहीं, बीएंडआर विंग के संबंधित कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अभियंता को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने जेई मनोज कुमार को पार्किंग शुल्क नियमों का पालन न करने पर निलंबित किया है। उनके साथ संबंधित कार्यकारी अभियंता सड़क अनुराग बिश्नोई और उपमंडल अभियंता अखिल धीमान को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन लोगों को तीन दिन के अंदर लिखित रिपोर्ट के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पूछा- मॉनिटरिंग ठीक से क्यों नहीं की


इन लोगों ने पूछा गया है कि पार्किंग कर्मचारियों के परिचारकों की मॉनिटरिंग ठीक से क्यों नहीं की गई। अगर तीन दिन में जवाब नहीं मिलता है तो बाकी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। चीफ इंजीनियर को जवाब भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना जांच के वाहन प्रवेश कर रहे थे



आयुक्त ने सेक्टर-17 के स्मार्ट सिटी कार्यालय का औचक दौरा किया था। इसमें पाया कि वाहन बिना उचित जांच के प्रवेश कर रहे थे और बाहर निकल रहे थे। इसके परिणामस्वरूप पार्किंग शुल्क नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा था।



पर्ची की जगह अब पीओएस मशीन का इस्तेमाल


पार्किंग में गड़बड़ी का मामला पहले भी आता रहा है। ऐसे में नगर निगम अब धीरे-धीरे चंडीगढ़ की सभी पार्किंग, जहां अभी पर्चियां काटी जाती हैं, उसे पीओएस मशीन से रिप्लेस कर रहा है। इसमें अधिकारी यह देखकर हैरान है कि जहां-जहां पर पीओएस मशीनों से अब पार्किंग की पर्ची काटी जा रही है, वहां पर अचानक पार्किंग का कलेक्शन करीब 25 फीसदी तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article