फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   order to file case against five dealers in gst fraud of 70 crores

चंडीगढ़ः 70 करोड़ के जीएसटी घोटाले में 17 करोड़ की पेनल्टी, 5 डीलरों पर केस दर्ज करने के आदेश

Sat, 31 Aug 2019 11:12 AM IST
खुशबू गोयल अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 31 Aug 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
order to file case against five dealers in gst fraud of 70 crores
जीएसटी
चंडीगढ़ प्रशासन के खजाने में करीब 70 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले 5 बोगस जीएसटी डीलरों पर केस दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 करोड़ से अधिक की पेनल्टी लगाई है। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ के आदेश पर बीती 27 अगस्त को 3 बोगस डीलरों पर रिपोर्ट दर्ज करने के  आदेश के बाद शुक्रवार को बचे 2 डीलरों पर केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दे दिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो डिपार्टमेंट कई और डीलरों पर केस दर्ज कराने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड ऐसे पांच डीलर इनपुट क्रेडिट के जरिए करोड़ों रुपये डकार गए। इसकी जानकारी होने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने इन डीलरों के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व ही केस दर्ज करने का आदेश दिया था। शुक्रवार को दो और डीलरों पर केस दर्ज कराने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं। विभाग ने बोगस डीलरों पर शिकंजा कसने के लिए एक टीम गठित की है। इस टीम ने बोगस डीलरों की एक लिस्ट बनाई, जिन्होंने बिना कुछ सामान खरीदे सिर्फ  बिल की हेराफेरी कर 70 करोड़ रुपये की ट्रांजेक्शन की।
विज्ञापन


असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि जिन पांच डीलरों की सूची बनाई गई थी, उनके खिलाफ केस दर्ज किए जाने की प्रक्रिया पूरी की गई है। पहले तीन डीलरों की शिकायत की कॉपी पुलिस को भेजी गई थी, शुक्रवार को बचे दो बोगस डीलरों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दे दिए गए हैं। इसके साथ ही इन सभी पर 17 करोड़ 14 लाख की पेनल्टी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 डीलरों की डिटेल केंद्र को गई भेजी

एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने ऐसे 20 जीएसटीएन नंबर वाले बोगस डीलरों की सूची जारी की थी, जो बिना कुछ खरीदे-बेचे सिर्फ  इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिये प्रशासन को करोड़ों का चूना लगा रहे थे। इन 20 में से पांच डीलर चंडीगढ़ ज्यूरीडिक्शन के हैं। ये पांचों डीलर सिटी से बाहर गांवों में स्क्रैप डीलर्स हैं।

डिपार्टमेंट को जीएसटी में इनपुट टैक्स क्रेडिट में हेराफेरी का शक हुआ तो ट्रांजेक्शन चेक की गई। पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। जो 15 डीलर चंडीगढ़ ज्यूरीडिक्शन से बाहर के हैं, उनकी जानकारी सेंट्रल अथॉरिटी को दे दी गई है ताकि इन पर जरूरी एक्शन लिया जा सके।

इन पर केस दर्ज करने के हुए आदेश
- आरजे एंटरप्राइजेज, मक्खनमाजरा से रजिस्टर्ड, 4.31 करोड़ रुपये का टर्नओवर। पेनल्टी 96.27 लाख रुपये।
- विनिता इंटरप्राइजेज, धनास से रजिस्टर्ड, 17.08 करोड़ रुपये का टर्नओवर और पेनल्टी 5.10 करोड़ रुपये।
- एके ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, खुड्डा जस्सू से रजिस्टर्ड, 26 करोड़ रुपये का टर्नओवर और पेनल्टी 4.74 करोड़ रुपये।
- महादेव मेटल्स, दड़वा से रजिस्टर्ड, 14.44 करोड़ रुपये का टर्नओवर। पेनल्टी 4.02 करोड़ रुपये।
- आरडी ट्रेडिंग कॉरपोरेशन, सेक्टर 45 से रजिस्टर्ड, 8.84 करोड़ रुपये। पेनल्टी 2.32 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed