फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order issued .. Students pursuing research masters will be able to stay in PU hostels.

आदेश जारी.. शोध में जुटे परास्नातक के छात्र पीयू छात्रावासों में ठहर सकेंगे

Fri, 12 Mar 2021 02:40 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Order issued .. Students pursuing research masters will be able to stay in PU hostels.
चंडीगढ़। शोध कार्य में जुटे परास्नातक के छात्र भी पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में आ सकेंगे। पीयू ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। 300 से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। आदेश जारी होने के बाद इन विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। यह कई दिनों से छात्रावास में दाखिला चाह रहे थे।
विज्ञापन

पीयू के परास्नातक में विद्यार्थियों की संख्या चार हजार से अधिक है। इनमें से तमाम विद्यार्थी शोध प्रोजेक्ट से जुड़े हैं जो विभागों में संचालित हैं। इन विद्यार्थियों का शोध कार्य प्रयोगशालाओं में आने से ही होता है। इसके चलते विद्यार्थी प्रयोगशालाओं में आ रहे थे। दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के सामने संकट खड़ा हो रहा था कि वह प्रयोगशालाओं में आने के बाद कहां ठहरेंगे। विद्यार्थी शिक्षकों के जरिए प्रयास कर रहे थे कि छात्रावासों में उन्हें दाखिले मिले। छात्र नेताओं को भी यह मामला पहुंचाया गया। प्रदर्शन आदि भी किए गए। आखिरकार पीयू को आदेश करना पड़ा। इन सभी को कोविड की जांच का प्रमाण पत्र लाना होगा और गाइडलाइन का पालन करना होगा। सार्वजनिक जगहों पर एकत्रित नहीं होंगे। बाहरी विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं होगा। कई अन्य नियम भी बनाए गए हैं, जिनका पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed