फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order for investigation into allegations of illegal mining against CM Channi

पंजाब: चन्नी के खिलाफ अवैध खनन मामले में जांच के आदेश, राज्यपाल ने डीजीपी को उच्चस्तरीय जांच का जिम्मा सौंपा

Mon, 31 Jan 2022 09:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Jan 2022 09:06 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की शिकायत पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर लगे अवैध खनन के आरोपों की जांच का आदेश पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिया है। जांच का जिम्मा राज्य के पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Order for investigation into allegations of illegal mining against CM Channi
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा द्वारा दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश के डीजीपी को अवैध रेत खनन मामले में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जेएम बालामुरुगन की ओर से पंजाब के डीजीपी वीके भावरा के नाम जारी पत्र में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 24 जनवरी को राज्यपाल के समक्ष रखे तथ्यों के आधार पर यह निर्देश दिया है। डीजीपी इस मामले में उच्चस्तरीय जांच करें और इस मामले में क्या कदम उठाए गए, इस बारे में राजभवन को जानकारी दें।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब और उसके आसपास चल रहे अवैध रेत खनन को उजागर किया था। उन्होंने मौके पर भी मीडिया को बुलाकर पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदार रेत माफिया से जुड़े हैं। उनके संरक्षण में ही चमकौर साहिब व आसपास के इलाकों में रेत खनन का अवैध कारोबार चल रहा है। बाद में इस पूरे मामले में जुटाए सुबूतों को लेकर राघव चड्ढा व अन्य आप नेता पंजाब के राज्यपाल से मिले और उन्हें वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चस्तरीय जांच के आदेश का आप ने किया स्वागत

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर लगे अवैध रेत खनन के आरोपों पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा डीजीपी को दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश के फैसले का स्वागत किया है। आप पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने राज्यपाल के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हमने राज्यपाल महोदय को पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ जांच कराने की मांग की थी। 

चड्ढा ने राज्यापाल का आम आदमी पार्टी की मांग स्वीकार करने के लिए धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस इस मामले में निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच करेगी और दोषियों को सजा देगी। जांच के आदेश से संबंधित पत्र का हवाला देते हुए चड्ढा ने कहा कि राज्यपाल ने इस पूरे में मामले में संज्ञान लिया है।

डीजीपी वीके भावरा को आदेश दिया है कि वह चन्नी के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर में हो रहे अवैध रेत खनन की उच्चस्तरीय जांच करें और पूरे मामले की पल-पल की रिपोर्ट उन्हें सौंपे। चड्ढा ने डीजीपी और पंजाब पुलिस से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव में न आएं और पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कर मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें।

चड्ढा ने कहा कि हमने पहले ही मुख्यमंत्री चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब में हो रहे रेत माफिया का पर्दाफाश किया था और बताया था कि मुख्यमंत्री और उनके रिश्तेदार रेत माफिया के साथ मिले हुए हैं। उनके संरक्षण में चमकौर साहिब और आसपास के क्षेत्रों में रेत माफिया का अवैध कारोबार चल रहा है। चड्ढा ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री पर रेत माफिया चलाने के आरोप हैं, उसके हाथ में पंजाब कभी सुरक्षित नहीं रह सकता है।

चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब पुलिस की जांच पर नजर बनाए हुए है। यह बेहद गंभीर मामला है, इसलिए इसकी निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होना जरूरी है। अगर जांच में किसी भी तरह की चूक होती है तो हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और लोगों तक सच पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed