फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPS Protests across the state today regarding restoration.

Chandigarh News: ओपीएस बहाली को आज प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2024 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
OPS Protests across the state today regarding restoration.
चंडीगढ़। ओपीएस बहाली को लेकर बुधवार को ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसटीएफआई) के आह्वान पर कर्मचारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। पीएफआरडीए एक्ट, एनपीएस व यूपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली सहित दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष लांबा व एसटीएफआई के महासचिव सीएन भारती ने दी। उन्होंने कहा, सरकार ने पीएफआरडीए एक्ट रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली की बजाय कर्मचारियों पर यूपीएस थोप दीं। इसे कर्मचारियों ने सिरे से खारिज कर दिया है। कहा, कर्मचारियों के राष्ट्रव्यापी विरोध को देखते हुए सरकार को यूपीएस के निर्णय को वापस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के कर्मचारियों को देख लेने और आठ अक्तूबर के बाद चूड़ी टाइट करने वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण एवं घोर निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि चुनाव में कौन किसको देखेगा और आठ के बाद धमकी देने वाले का क्या हश्र होगा।
विज्ञापन


वोट फाॅर ओपीएस मुहिम तेज
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में ओपीएस का मुद्दा गर्म है। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार ओपीएस बहाली के लिए आंदोलन जारी है। लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने वोट फ़ॉर ओपीएस मुहिम शुरू कर दी है समिति के सदस्य प्रत्येक वार्ड और गांव में संघर्ष समिति ने अपने पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार प्रचार में जुटे हैं। समिति के राज्य प्रधान बिजेंद्र धारीवाल ने कहा कि कर्मचारी उसी दल को वोट करेंगे, जो ओपीएस की बहाली करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed