फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition will have to listen to our work: CM

विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगा तो उन्हें हमारे कामों को सुनना पड़ेगा : सीएम

Sat, 10 Feb 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Opposition will have to listen to our work: CM
विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाएगा तो उन्हें हमारे कामों को सुनना पड़ेगा : सीएम
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के लिए सरकार ने भी कसी कमर

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आगामी 20 फरवरी से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के लिए सरकार ने भी कमर कस ली है। वहीं, विपक्ष सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रही है। इसके लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को प्रस्ताव की कॉपी सौंप दी है। नई दिल्ली पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इससे पहले भी विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाए थे तो उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी थी कि जब भी कोई सत्र आए तो वे जरूर अविश्वास प्रस्ताव लाएं ताकि हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को वे सुन सकें। अविश्वास प्रस्ताव वाला सत्र ऐसा होता है जिसमें स्वभाविक तौर से विपक्ष को सुनना भी पड़ता है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कि हमारे कार्यों को सुनने के बाद उनमें से किसी का पाला बदलने का मन बदल जाए, उसके लिए भी हम तैयार हैं। राज्य सरकार का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो छह मार्च तक चलेगा।
वहीं, सीएम ने कहा कि आगामी 16 फरवरी को रेवाड़ी एम्स का शिलान्यास करने के बाद विकसित भारत-विकसित हरियाणा की थीम से प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। पीएम का संबोधन प्रदेशवासी ऑनलाइन सुन सकें, इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

संसदीय बोर्ड तय करेगा उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी यदि कोई पार्टी कर रही है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर रही है। इसी कड़ी में पिछले दिनों से पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा कार्यालय एक साथ खोले हैं और इस संबंध में हमारी सभी आन्तरिक तैयारियां हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवारों के संबंध में भी हमारा संसदीय बोर्ड विचार करके बताएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed