फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition was also a prince of Atal Bihari Vajpayee: Prabhat Jha

विपक्ष के नेताओं को भी अपना मुरीद बना लेते थे अटल बिहारी वाजपेयी: प्रभात झा

Mon, 17 Aug 2020 02:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Opposition was also a prince of Atal Bihari Vajpayee: Prabhat Jha
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भाजपा ने एक वर्चुअल प्रार्थना सभा करवाई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और चंडीगढ़ के प्रभारी प्रभात झा उपस्थित रहे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, सांसद किरण खेर, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन, महामंत्री रामबीर भट्टी, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन शामिल हुए।

प्रभात झा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिद्धांतवादी, विचार एवं व्यवहार से सरल आचरण, जमीन से जुड़े महान नेता थे। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी देश के हर दल के राजनेताओं और कार्यकर्ताओं के मन में अपना विशिष्ट स्थान बनाया था। वह विपक्षी नेताओं का भी दिल जीत लेते थे। उनका मानना था कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। जो नेता है, वह भी कार्यकर्ता है। उनका कहना था कि जो आज विधायक है, वह कल शायद विधायक नहीं रहे। सांसद भी सदैव नहीं रहेंगे। कुछ लोगों को पार्टी बदल देती है, कुछ को लोग बदल देते हैं, लेकिन कार्यकर्ता का पद ऐसा है, जो बदला नहीं जा सकता। कार्यकर्ता होने का हमारा अधिकार छीना नहीं जा सकता। हमारा यह अधिकार अर्जित किया हुआ अधिकार है, निष्ठा और परिश्रम से हम उसे प्राप्त कर सकते हैं। स्थानीय सांसद किरण खेर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की बातों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आदर्शों से भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed