फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition to privatization: Electricity workers will take collective leave on Diwali

चार दिनों तक दो दो घंटा कलम छोड़ औजार छोड़ हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Tue, 10 Nov 2020 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Opposition to privatization: Electricity workers will take collective leave on Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रशासन ने मुनाफे में चल रहे बिजली विभाग के निजीकरण का दस्तावेज जारी कर दिया है। इसके लिए 23 नवंबर से बोली लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकारी विभाग के सीधे निजीकरण करने के मामले में प्रशासन ने बिजली एक्ट 2003 का उल्लंघन किया है। यह आरोप है यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी का। उन्होंने कहा कि इस मामले में जेईआरसी की अनुमति लेनी भी जरूरी नहीं समझा गया, जिसने विभाग को लाइसेंस जारी किया है।

जोशी ने कहा कि इसके विरोध में कर्मचारियों ने 10 से 13 नवंबर तक 2-2 घंटे कलम व औजार छोड़ हड़ताल करने और 14 नवंबर को दिवाली पर सामूहिक छुटृी लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 15 से 25 नवंबर तक लगातार काम रोककर प्रदर्शन किया जाएगा जबकि 29 नवंबर को 24 घंटे की पूर्ण हड़ताल की जाएगी। गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि कर्मचारियों का भविष्य क्या होगा। उपभोक्ताओं के हित कैसे सुरक्षित रहेंगे। कर्मचारियों व उपभोक्ताओं की जमा पूंजी सीधे तौर पर निजी मालिकों के हवाले कर दी गई है। यूनियन ने प्रशासन के इस फैसले का सख्त विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed