फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition to appointment of non-Sikh administrator on Takht Sri Huzoor Sahib

Chandigarh News: तख्त श्री हुजूर साहिब पर गैर-सिख प्रशासक की नियुक्ति का विरोध

Mon, 07 Aug 2023 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Opposition to appointment of non-Sikh administrator on Takht Sri Huzoor Sahib
सुखबीर बादल ने कहा, सिखों की पहचान कमजोर करने की साजिश
विज्ञापन



मोदी और अमित शाह को पत्र लिखकर पूर्ण सिख की नियुक्ति की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणी अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पवित्र तख्त श्री हुजूर अबचल नगर साहिब नांदेड़ के प्रशासक के रूप में एक गैर-सिख की नियुक्ति की गहरी निंदा करते हुए, इस फैसले को ‘अलग सिख पहचान’ पर वैचारिक हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह एसजीपीसी के आंतरिक धार्मिक मामलों में लगातार हमलों और हस्तक्षेप का ही सिलसिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे अलग-अलग पत्रों में बादल ने इस फैसले को तुरंत वापस लेने और खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े तख्त के प्रशासक के रूप में ‘एक पूर्ण सिख’ (पूरी तरह अभ्यास करने वाला सिख) की नियुक्ति की मांग की। उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से सिख भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशीलता दिखाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

बादल ने कहा कि ‘एसजीपीसी और अकाली दल के नेतृत्व में सिख संगत इन साजिशों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय खालसा पंथ के पहले से ही गहरे जख्मों पर नमक छिड़कता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्हें परविंदर सिंह पसरीचा की जगह लेने लायक देश में एक भी सिख नहीं मिला? उन्होंने कहा कि क्या सरकार यह दिखाना चाहती है कि सिख स्वयं अपने धार्मिक मामलों का प्रबंधन नहीं कर सकते और सरकार हमेशा अहंकार व संवेदनहीनता के साथ हमारे पवित्र धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करेगी? उन्होंने कहा कि इस फैसले से सिख दर्शन और प्रथाओं के साथ-साथ सिख संस्थानों, विशेष रूप से एसजीपीसी के खिलाफ हमला स्पष्ट नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed